*प्राईवेट स्कूलों के वाहनों की होगी शत-प्रतिशत चैकिंग : डीसी*
*- जिला भर में दूसरे दिन भी चला चेकिंग अभियान*
*पुलिस और सड़क परिवहन प्राधिकरण की टीमों ने चलाया चेकिंग अभियान*
*नियमों की अवहेलना मिलने पर सात स्कूल बसों के हुए चालान*
*झज्जर, 13 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह के नेतृत्व में सडक़ सुरक्षा नियमों की पालना को सुनिश्चित करने व सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य को लेकर जिला में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिला में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की पालना के लिए चलाए गए अभियान के तहत स्कूल बसों के चालक व परिचालक के लिए जारी किये गये निर्देशो की पालना करने बारे अवगत करवाया जा रहा है।
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि इसी कड़ी में शनिवार को सुरक्षित स्कूल वाहन नीति, मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य संबंधित नियमों की अवहेलना के आरोपों में कुल सात स्कूल वाहनों के चालान किए गए हैं।
चैकिंग अभियान के तहत कुल 96 स्कूल वाहनों की चैकिंग की गई है। उन्होंने कहा कि जिला में संचालित सभी प्राईवेट स्कूलों के वाहनों की चैकिंग शत-प्रतिशत होगी। उन्होंने बताया कि स्कूल बसों द्वारा स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन के मध्येनजर जिला में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत जिला प्रशासन द्वारा विशेष रुप से कड़ी निगाह रखी जा रही है।
उपायुक्त ने बताया कि स्कूल बसों के चालकों व परिचालकों के साथ ही छात्रों व अन्य मौजूद स्कूल अध्यापकों को भी ट्रैफिक नियमों बारें अवगत करवाया जा रहा है। बच्चों व स्कूल स्टाफ को स्कूल बसों के संचालन में सडक़ सुरक्षा नियमों की जानकारी देने का उद्देश्य छात्र सकुशल स्कूल में आ व जा सकें। उन्होंने बताया कि कनीना जिला महेंद्रगढ़ जैसी घटना से हम सभी को सीख लेने को जरूरत है। विशेष अभियान के दौरान यातायात पुलिस और आर टी ए की टीमों ने वाहनों की जांच करते हुए सभी के दस्तावेज चेक किए, निर्धारित नियमों की अवहेलना करते पाए जाने वाले वाहनों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमो के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी रहेगा।