अवैध शराब के साथ एक आरोपी का काबू
बेरी 10 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
नशा विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की टीम ने एक आरोपी को अवैध शराब के साथ काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए बेरी प्रभारी निरीक्षक जोगिंद्र ने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा नशीले पदार्थो एवं शराब के अवैध धंधे में लिप्त दोषियों पर अंकुश लगाने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए बेरी की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को थाना बेरी के एरिया से अवैध शराब बेचते हुए काबू किया गया। उन्होंने बताया कि सीआईए बेरी में तैनात मुख्य सिपाही पवन कुमार की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि राजेश निवासी सिवाना अवैध शराब बेचने का धंधा करता है और वह शिव भट्ठा सिवाना के नजदीक अवैध शराब बेच रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को भट्टे के पास से अवैध शराब के साथ उपरोक्त व्यक्ति को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध देसी शराब की 9 बोतल 8 पव्वे बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत थाना बेरी में मामला दर्ज करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।