लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा की मौजूदगी में जिला पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाना ही पुलिस की प्राथमिकता:-पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा

कहीं पर भी नशा बिकने की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें :-पुलिस उपायुक्त श्री मयंक मिश्रा

बहादुरगढ़ 10 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए बुधवार को स्वयं बहादुरगढ़ उपायुक्त श्री मयंक मिश्रा ने झज्जर पुलिस व पैरामिलिट्री की संयुक्त टीमों के साथ बहादुरगढ़ शहर में फ्लैग मार्च निकाला। जिस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा आईपीएस ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए झज्जर पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ बहादुरगढ़ क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए आज यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मताधिकार आपका अधिकार है इसलिए आप अपने मत का निडर होकर प्रयोग जरूर करें। यह फ्लैग मार्च बहादुरगढ़ शहर में होते हुए ग्रामीण क्षेत्र में भी निकाला गया। इस फ्लैग मार्च के द्वारा आमजन के मन में सुरक्षा व भाईचारे की भावना को बनाए रखना है। वही चुनाव को प्रभावित करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का भी संदेश दिया गया है। इस दौरान पुलिस उपायुक्त ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर आपको कहीं पर भी अवैध नशीला पदार्थ बिकता हुआ दिखाई दे तो इसकी सूचना आप तुरंत पुलिस को दें और लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से स्वपन करवाने में झज्जर पुलिस का सहयोग करें। इस दौरान पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा सहायक आयुक्त यातायात अखिल कुमार, थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ निरीक्षक विनोद कुमार, थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ़ निरीक्षक मनोज कुमार, थाना आसौदा प्रबंधक निरीक्षक सुनील कुमार, थाना लाइनपार बहादुरगढ़ प्रबंधन निरीक्षक संदीप कुमार, सुरक्षा शाखा प्रभारी बहादुरगढ़ सहायक उप निरीक्षक रविंद्र कुमार व भारी संख्या में जिला पुलिस बल व पैरामिलिट्री फोर्स मौजूद रही।