ट्रैक्टर ट्राली में अवैध शराब ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार

साल्हावास 10 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

लोकसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा अवैध शराब कि तस्करी पर नकेल कसने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं पुलिस उपायुक्त के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना सालावास के अंतर्गत पुलिस चौकी मातनहेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हमें देसी शराब की 10 पेटियो के साथ काबू करने में सफलता हासिल की मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी मातनहेल सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि चौकी की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पवन और सोमवीर निवासी रूढ़ियावास अवैध शराब बेचने का धंधा करते हैं जो आज अपने ट्रैक्टर ट्राली में अवैध शराब लेकर छुछकवास से मातनहेल जाएंगे जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए चौकी मे तैनात मुख्य सिपाही धीरेंद्र कुमार कि पुलिस टीम ने जेएलएन नहर के पास नाकाबंदी करके आने जाने वाले वाहनों पर निगरानी रखनी शुरू कर दी कुछ समय के बाद मिली सूचना के अनुसार एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी जो पुलिस टीम को सामने देखकर ट्रैक्टर ट्राली को वापस मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे तो उन्हें पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही काबू कर लिया गया पकड़े गये ट्रैक्टर ट्राली की तलाशी ली गई तो ट्राली में रखें तिरपाल के नीचे से 10 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। अवैध शराब के साथ पकड़े गए उपरोक्त दोनो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।