- शराब पीकर हुड़दंग करने के मामले में एक आरोपी काबू
झज्जर 03 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने के मामले में काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक सदानंद ने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉ अर्पित जैन द्वारा सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशानुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने के मामले में एक व्यक्ति को काबू किया गया। थाना में तैनात मुख्य सिपाही नरेश कुमार की पुलिस टीम द्वारा आरोपी राजकुमार निवासी मध्य प्रदेश को झज्जर रेवाड़ी रोड पर शराब पीकर हुड़दंग करते हुए को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाही करते हुए थाना शहर झज्जर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।