किसान व आमजन को साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए थाना साइबर झज्जर की पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर किया जागरूक अभियान
झज्जर /बहादुरगढ़ 03 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
आजकल फसली सीजन चला हुआ है और साइबर अपराधी भी किसानों को चूना लगाने की फिराक में लगे हुए हैं। जिस संबंध में पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार साइबर थाना झज्जर की पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर किसानों व आमजन को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने के सुझाव दिए गए हैं। क्योंकि साइबर ठग किसी के पास भी फसल खरीदने अथवा बेचने अनाज के बीच की किस्म की आड़ में आपके साथ साइबर फ्रॉड कर सकता है। साइबर फ्रॉड से बचने का बेहतर उपाय आपकी सतर्कता एवं जागरूकता ही है। इसलिए हमें साइबर फ्रॉड के बारे में सचेत रहना चाहिए। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक साइबर झज्जर निरीक्षक अजय मलिक ने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के आदेश अनुसार किसानों को साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान करने के दिशा निर्देश दिए गए थे। जिन दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना साइबर झज्जर की विभिन्न टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानो पर जाकर लोगों को साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आज के आधुनिक युग में हर कोई स्मार्टफोन का प्रयोग करके उससे उन्नत खेती की विभिन्न जानकारियां प्राप्त करके अच्छी फसल पैदावार कर रहा है परंतु अगर आप किसी कंपनी की वेबसाइट पर लिखे नंबरों पर कॉल करते हो तो यह किसी भी साइबर अपराधी के हो सकते हैं इसलिए हमें सावधानी रखनी चाहिए और साथ ही व्हाट्सएप या इंटरनेट पर आने वाले अनजान लिंक को कभी भी भी खोलकर चेक नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। साइबर फ्रॉड से बचने के लिए निम्नलिखित सावधानी बरतनी चाहिए
साइबर अपराध का शिकार होने से बचने के लिए कभी ऑनलाइन केवाईसी ना भरें। कोई भी कंपनी ऑनलाइन केवाईसी नहीं माँगती है।किसी के कहने पर कोई भी ऐप डाउनलोड न करें। जितने भी ऑनलाइन सर्विस ऐप हैं उनके अंदर ही कस्टमर केयर का नम्बर होता है ऑनलाइन सर्विस प्रयोग करने पर एप के बाहर से नम्बर न ले,साइबर ठगी से सुरक्षित रहने के लिए आपको हमेशा सतर्क और सावधान रहने की ज़रूरत है। एसएमएस और ईमेल पर आने वाले किसी भी तरह के अनजाने लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारियाँ न दें। किसी भी तरह के संदिग्ध फोन, मैसेज या मेल का जवाब न दें और उन्हें ब्लॉक कर दें। इस तरह आप साइबर फ्रॉड का ख़तरा कम कर सकते हैं।साइबर फ्रॉड होने पर आप तुरंत 1930 पर इसकी जानकारी दें इससे आप जब अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर से 1930 पर फोन करते हैं तो तुरंत इसकी जानकारी सभी संबंधित बैंक और इससे जुड़े संस्थानों के पास पहुँच जाती है, और रकम निकले से लेकर दूसरे खाते में जाने की पड़ताल शुरू हो जाती है। समय पर इसकी जानकारी मिलने से फ्रॉड करने वाला आपका पैसा अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर निकाल नहीं पाता है।