चुनाव का पर्व- देश का गर्व* *चुनाव आयोग के एप: मतदाताओं के लिए वरदान: डीसी
एप में वोट पंजीकरण, वोटर कार्ड डाउनलोड, मतदान केंद्र खोजने, उम्मीदवारों की जानकारी प्राप्त करने, चुनाव परिणाम देखने सहित अनेक सुविधाएं
झज्जर, 03 मार्च।
चुनाव में मतदाता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के लिए वोटर हेल्पलाइन एप सबसे अधिक सहायक है। केवल इस एप के द्वारा वोट बनवाने, वोटर लिस्ट में नाम चेक करने सहित अनेक कार्य किए जा सकते हैं। वोटर अपने लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के अलावा समूचे भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों में लोकसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की लिस्ट देख सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा शुरू की मोबाइल आधारित एप के बारे में आमजन में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव की ज्यादातर गतिविधियों को मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप के द्वारा ही देख सकते है। यह एप काफी लाभकारी है इसके अलावा वोटर से जुड़े विभिन्न सर्विस प्रदान की जाती है व चुनाव से संबंधित अन्य जानकारी भी इस एप से मिलती है। जिलानिर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाताओं को इस एप के जरिये अपना नाम मतदाता सूची में चेक कर लेना चाहिए ताकि किसी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते दुरुस्त करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस एप के जरिये वोटर अपने मतदान केंद्र के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकता है। तकनीकी युग में एप से मतदाता केंद्रित कई कार्य घर बैठे ऑनलाइन किये जा सकते हैं और चुनाव आयोग द्वारा दी जा रही इन सर्विस का आमजन को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।
——————–