विशेष अभियान के तहत झज्जर पुलिस ने बीते दो दिन के दौरान 32 ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के किए चालान।

झज्जर 02 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस द्वारा 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2024 तक ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर विशेष निगरानी रखते हुए चालान करने का अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिलेभर में 32 ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के चालान किए गए इसके साथ ही यातायात के नियमों का पालन न करने वाले 504 अन्य वाहन चालकों के चालान भी किए गए। जिस संबंध में पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन ने कहा कि चालक गाड़ियों में काले सीसे नहीं लगवा सकते इसके पीछे वजह यह है कि ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों का इस्तेमाल आपराधिक कामों में ना हो। इसलिए कार के शीशों पर काली फिल्म लगाना यातायात के नियमों के विरुद्ध हैं। यातायात के नियमों का पालन न करने वाले और अपराधिक गतिविधियों में लिप्त दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा यह विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत बीते दो दिन के दौरान झज्जर पुलिस द्वारा ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के 32, बिना पैट्रन की नंबर प्लेट लगे 38, रोंग साइड में व्हीकल चलने पर 123 चालान सहित यातायात के नियमों का पालन न करने वाले कुल 536 व्हीकल के चालको के चालान किए गए। झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों से विशेष चेकिंग अभियान चला कर यातायात के नियमों का पालन न करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जिस संबंध में पुलिस उपायुक्त ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कानून कारवाई अमल मे लाई जाएगी।