फैक्ट्री कर्मचारी को यातायात नियमों का पालन करने व साइबर अपराधों से सुरक्षा बारे किया जागरूक

बहादुरगढ़ 29 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों का पालन करने, साइबर क्राइम की घटनाओं को रोकने के लिए आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया है। सड़क सुरक्षा नियमों व साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर उनके प्रति जागरूक करने के लिए झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा विद्यार्थियों व आमजन को जागरूक करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक व अन्य स्थानों पर विशेष जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा प्रोग्राम के तहत झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा आमजन को ऑनलाइन साइबर अपराधों की जानकारी देने व लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सेक्टर 16 बहादुरगढ़ की एक फैक्ट्री में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के दिशा निर्देशानुसार चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिला के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर विद्यार्थियों तथा आम लोगों को साइबर क्राइम से सुरक्षा तथा यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सेक्टर 16 बहादुरगढ़ की एक फैक्ट्री के कर्मचारियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने, साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले ठगी के तौर-तरीकों तथा उनसे बचाव व सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां रखने तथा नशा के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया गया।
विशेष जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यातायात समन्वयक सत्यप्रकाश की टीम ने फैक्ट्री कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा हर तरह के नशे को त्यागने बारे जागरूक किया। वक्ताओं ने किसी भी सूरत में अपने बैंक खाता से संबंधित कोई भी जानकारी अथवा पासवर्ड या OTP इत्यादि को किसी से भी शेयर ना करने , किसी के कहने पर कोई भी ऐप डाउनलोड ना करने, लोन के संबंध में कोई भी एप्लीकेशन डाउनलोड ना करने, किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, किसी अनजान के कहने पर कोई भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन न करने, किसी भी अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल को रिसीव ना करना तथा साइबर अपराध से सुरक्षा के अन्य तौर-तरीकों बारे जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। उपरोक्त के अलावा नशे के दुष्प्रभाव बारे जानकारी देते हुए हर तरह का नशा छोड़ने तथा सड़क हादसों में होने वाली जान व माल की हानि को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करने बारे जागरूक किया गया। अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में फैक्ट्री कर्मचारी व स्टाफ मौजूद रहे। यातायात नियमों का पालन करने व साइबर क्राइम से सुरक्षा बारे आम लोगों को जागरूक करने का अभियान लगातार जारी है।