अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी काबू

झज्जर 29 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस की दो अलग-अलग टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानो से अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन के द्वारा जिला में अवैध हथियार रखने वाले दोषियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देशों दिए गए थे दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुऐ सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही सुनील कुमार की पुलिस टीम थाना दुजाना के एरिया में तैनात थी तैनात पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान कर्ण निवासी छोटी कसेर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश हाल गांव खेड़ी खुम्मार जिला झज्जर के तौर पर की गई।
वहीं थाना बेरी के अंतर्गत पुलिस चौकी छुछकवास की पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू किया। पुलिस चौकी में तैनात मुख्य सिपाही पवन कुमार की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रीतम निवासी अच्छेज जिला झज्जर के तौर पर की गई। अलग-अलग स्थान से पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संबंधित थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अपराधिक मामले दर्ज किए गए।