वांछित, अतिवाँछित दोषियों को पकड़ने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में पुलिस उपायुक्त ने दिए कड़े दिशा निर्देश
झज्जर 29 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा क्राइम को रोकने व क्रिमनल को पकड़ने के लिए योजना बनाकर कार्रवाई करने व किसी भी तरह के अपराध की सूचना पर तुरंत कार्यवाही करने व अपराधों की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा पुलिस कार्यालय झज्जर में चारो सीआईए व नार्कोटिक सेल प्रभारियों की बैठक में ली गई। बैठक के दौरान पुलिस उपायुक्त ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समय पर निपटारा करने के दिशा निर्देश दिए। किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर तुरंत संज्ञान ले और जिम्मेवारी के साथ उसका निवारण करे। किसी भी कार्य को करते समय कानूनी प्रक्रिया का पालन करना अति आवश्यक है। अनुसंधान अधिकारी अपने पास पेंडिंग पड़ी शिकायतों का जल्द से जल्द निवारण करें तथा पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से सुनकर निष्पक्ष तरीके से जांच की जाए ताकि पीड़ित को न्याय दिलवाया जा सके। इस दौरान पुलिस उपायुक्त ने चुनाव को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर नजर रखने बहादुरगढ़ दिल्ली बॉर्डर पर हर तरह की गतिविधि पर नजर रखने तथा जहां से अवैध शराब या अन्य नशा की सामग्री आने की संभावना होती है वहां पर छापेमारी करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सीआईए प्रभारियों को जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में कड़े दिशा-निर्देश किए। क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर हर सम्भव कदम उठाते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश किए। उन्होंने आमजन की सुरक्षा को सुनिशित करने तथा अपराधों की रोकथाम करने के साथ साथ वांछित , अति वांछित व उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन करने के दिशा निर्देश किए गये। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगाह रखने तथा आमजन से मेलजोल एवं जनसंपर्क के माध्यम से शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने बारे दिशानिर्देश किए गए। इसके अतिरिक्त असामाजिक शरारती तत्वों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखने व उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश किए गए। बैठक में संगीन किस्म के लम्बित मामलों पर ततपरता से कार्यवाही करने के दिशा निर्देश किए गए। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त प्रदीप कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त धर्मवीर सिंह, चारों सीआईए व एंटीनार्कोटिक्स सेल प्रभारी मौजूद रहे