गाड़ी का पाइप चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़ 28 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया में सेक्टर 9 बाईपास पर काम करवाने के लिए आई हुई गाड़ी का पाइप चोरी करने के मामले में एक आरोपी को काबू किया गया मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी सेक्टर 9 बहादुरगढ़ उप निरीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि समुद्र निवासी दयानंद नगर बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया कि वह सेक्टर 9 बाईपास पर गाड़ी का काम करवा रहा था तभी वहां पर एक व्यक्ति मेरी गाड़ी का पाइप लेकर भागने लगा जिसे हमने पुलिस की सहायता से मौके पर ही काबू कर लिया और आरोपी के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के दिशा निर्देश अनुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले के एक आरोपी को चौकी मे तैनात सहायक उप निरीक्षक अनुराग की पुलिस टीम द्वारा गाड़ी मालिक की सहायता से काबू किया गया पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरजीत निवासी मांडोठी के तौर पर की गई आरोपी से चोरी किया गया पाइप बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।