स्कूल बस ड्राइवरों को दी प्राथमिक उपचार की जानकारी

बहादुरगढ़ 28 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

बुधवार को यातायात समन्वय झज्जर कि टीम, अंतर्राष्ट्रीय सड़क संघ व आईडीटीआर की संयुक्त टीम ने मिलकर ड्राइवरों को प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के दिशा निर्देशानुसार सहायक आयुक्त यातायात अखिल कुमार ने जीडी गोयंका स्कूल व डीएवी स्कूल बहादुरगढ़ के बस ड्राइवर को यातायात के नियमों व प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक ड्राइवर को प्राथमिक उपचार की मूल बातों का ज्ञान होना बहुत जरूरी है ताकि सड़क दुर्घटना होने पर हम पीड़ित को प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान बचा सके। इसके साथ ही उन्होंने सभी ड्राइवर को सड़क दुर्घटना में पीड़ित की मदद करने के लिए प्रेरित किया।