चुनाव का पर्व-देश का गर्व :
मतदान बूथों पर मतदाताओं के लिए बनाएं सुगम व्यवस्था: डीसी

लोकसभा चुनाव में वोटिंग की होगी वेबकास्टिंग, जिला मुख्यालय में स्थापित होगा कंट्रोल रूम
– सीईओ हरियाणा अनुराग अग्रवाल ने वीसी के माध्यम से की चुनाव प्रक्रिया की तैयारियों की समीक्षा*
*झज्जर, 27 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

मतदान बूथों पर निर्वाचन आयोग द्वारा तय सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एआरओ सभी तैयारी समय पर पूरी करें। ऐसे युवा जो 18 वर्ष के हो चुके हैं और अपना वोट नहीं बनवाया है, उनको वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें। आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू करें और सी विजिल एप पर आने वाली शिकायतों का तत्काल निवारण करें। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने सभी एआरओ व अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए यह निर्दश दिए । बैठक से पहले सीईओ हरियाणा अनुराग अग्रवाल ने जिला प्रशासन के साथ वीसी के माध्यम से अब तक की गई चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशाा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने वीसी में बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिला स्तर पर सभी तैयारी समय पर पूरी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 1950 नंबर को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है व सी-विजिल एप को लेकर भी टीम एक्टिव मोड में कार्य कर रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि सभी बूथों का निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। सभी बूथों पर वेबकास्टिंग होगी जिसे लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि वेब कास्टिंग को लेकर कैमरों की स्थापना का कार्य चुनाव आयोग के तय दिशानिर्देशों के अनुसार ही किया जाए।
डीसी ने स्वीप गतिविधियों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए उच्च शिक्षण संस्थानों को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव का पर्व देश का गर्व थीम के साथ चुनाव आयोग लोकसभा 2024 का आयोजन करवा रहा है जिसके तहत पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं।
*मतदान को लेकर बनाएं सुगम व्यवस्था*
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान बूथों पर चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। एआरओ को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केंद्रों पर इस प्रकार से व्यवस्था की जाए कि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो और सुगम तरीके से मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के साथ-साथ अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित किया जा सके। *बॉक्स:*
*वेब कास्टिंग का स्थापित होगा कंट्रोल रूम*
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी निर्देशानुसार वेब कास्टिंग को लेकर एआरओ व इलेक्शन अधिकारियों को कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। वेब कास्टिंग सभी बूथों पर की जाएगी व निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।
बैठक में एडीसी सलोनी शर्मा, जिला उप निर्वाचन अधिकारी शीतल, एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत चहल, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, डीआईओ अमित बंसल, डीईओ राजेश कुमार सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।