कुरुक्षेत्र के एक निजी पैलेस में राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने हल्का वाशियो के साथ मनाया होली मिलन समारोह। आचार संहिता हटते ही अपने विभाग से जुड़े कार्यों को गति देने की कही बात

कुरुक्षेत्र:-26 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

नवनियुक्त राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने आज कुरुक्षेत्र के एक निजी पैलेस में हल्क वाशियो के साथ होली मिलन समारोह मनाया और सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सभी ने फूलों और रंगो के साथ होली खेली साथ ही सभी होली के इस उत्सव पर झूमते नजर आए इस दौरान विधायक के साथ उनके परिवार के सदस्य भी इस समारोह में सामिल रहे ।उन्होंने राज्य मंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवारी मुझे मिली है मैं उसे बखूबी निभाने की कोशिश करगा और आचार संहिता हटते ही विभाग से जुड़े सभी कार्यों को गति देने का काम करूंगा।