नूह :-26 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आज मेवात की धरती पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री तावड़ू की अनाज मंडी में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए वहीं इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक चौधरी जाकिर हुसैन (पूर्व विधायक), स्वामी धर्मदेव, पटौदी विधायक सत्य प्रकाश, गोपीचंद गहलोत, एम 3 एम की ट्रस्टी पायल कनौडिया, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, सहित अन्य नेता मंच पर पहुंचे हैं। नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मेवात आगमन को लेकर भारी जोश व उत्साह है। नूंह विधानसभा से हजारों लोग विजय संकल्प रैली में पहुंचकर नायब सिंह सैनी का स्वागत किया है