कुरुक्षेत्र : 26 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
कुरुक्षेत्र-कुरुक्षेत्र लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी चुने जाने पर नवीन जिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार।प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार अपने लोकसभा क्षेत्र पहुंचे नवीन जिंदल, साथ में हरियाणा के मुख्यमंत्री व राज्य मंत्री भी रहे माजूद।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को अपना लोकसभा प्रत्याशी चुन लिया गया है नवीन जिंदल से पहले भी कांग्रेस से दो बार कुरुक्षेत्र लोकसभा के सांसद रह चुके हैं लेकिन इस बार वह भाजपा में अपने किस्मत आजमाना चाहते हैं। नवीन जिंदल आज प्रत्याशी चुने जाने के बाद अपने लोकसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इस समय उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री लाइव सैनी व राज्य मंत्री सुभाष सुधा भी मौजूद रहे। कुरुक्षेत्र से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर है और मुझे उनके द्वारा कुरुक्षेत्र लोकसभा से एक बार फिर चुनाव लड़ने का मौका मिला है मैं इसके लिए उनका धन्यवाद करता हूं उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की जनता से मेरा 30 साल पुराना नाता है और मुझे विश्वास है कि जो प्यार मुझे कुरुक्षेत्र की जनता से पहले मिला इस बार भी जरूर मिलेगा। वही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनवाते हुए हरियाणा में बीजेपी की 10 की 10 सीटों पर जीत की बात कही उन्होंने कहा कि हरियाणा में ही नहीं भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में मजबूत है और नवीन जिंदल के आने से कुरुक्षेत्र में भाजपा की सबसे बड़ी जीत होगी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोलते हुए कहा कि उन्होंने रातों-रात पिछले दरवाजे से शराब नीति लाने का कार्य किया और जब किसी ने चोरी की है तो उसे सजा तो मिलेगी।