महिला का मोबाइल फोन व पर्स छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बहादुरगढ़ 13 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर 9 के एरिया में बीते दिनों एक महिला के साथ छीना झपटी की वारदात हुई थी। जिस वारदात पर तत्परता से कार्रवाई करने व वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ने के संबंध में पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए चौकी सेक्टर 9 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर उपरोक्त मामले में शामिल जांच किया गया। जिस संबंध में मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी सेक्टर 9 उप निरीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ निवासी एक महिला ने हमें शिकायत देते हुए बताया था कि वह पुराना बस अड्डा बहादुरगढ़ से पैदल-पैदल दलबीर नगर के लिए जा रही थी की पीछे से एक स्कूटी सवार आया और मेरे हाथ में लिए हुए पर्स को छीन कर मौके से फरार हो गया जिसमें मेरी कुछ नगदी और तीन मोबाइल फोन थे। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में अपराधिक मामला दर्ज किया गया दर्ज मामले पर गहनता से कार्रवाई करते हुए चौकी की पुलिस टीम ने एक आरोपी को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर उपरोक्त मामले में पूछताछ की तो आरोपी की निशान देही पर छीने गए तीन मोबाइल फोन बरामद किए। शामिल जांच किए गए आरोपी की पहचान वैभव उर्फ विक्की निवासी किला मोहल्ला बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। आरोपी को शामिल जांच के बाद माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया।