*माता भीमेश्वरी देवी दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा : एसडीएम*
*-एसडीएम रविंद्र मलिक ने बेरी में चैत्र माह में लगने वाले माता भीमेश्वरी देवी मेला को लेकर मिनी सचिवालय में ली अधिकारियों की बैठक*
*-आगामी 09 अप्रैल से होंगे नवरात्र शुरू, 14 से 16 अप्रैल तक लगेगा मुख्य मेला*
*बेरी (झज्जर),14 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
धर्मनगरी बेरी के मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी आरंभ हो चुकी है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में नवरात्र मेला के दौरान बेरी में उमडऩेे वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान की जाएगी, जिसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी अभी से तैयारी में जुट जाएं।
एसडीएम रविंद्र मलिक ने यह निर्देश गुरुवार को मिनी सचिवालय सिथत एसडीएम कार्यालय में चैत्र नवरात्र मेला की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि देवी मेला के दौरान बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसडीएम ने बैठक में कहा कि इस बार 09 अप्रैल से चैत्र नवरात्र प्रारंभ होंगे तथा 14 से 16 अप्रैल को मुख्य मेला होने के कारण भारी संख्या में श्रद्धालु मेले में उमडऩे का अनुमान है।
एसडीएम ने मेला परिसर में रिकवरी वैन, हेल्थ सेंटर, फायर ब्रिगेड, वाटर टैंकर, स्वच्छता, रेडक्रास वालंटियर, चढ़ावे व प्रसाद की व्यवस्था,पार्किंग सुविधा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मेला परिसर में जरूरत अनुसार बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए, साथ ही नपा अधिकारियों को मंदिर के साथ लगते तालाब की साफ सफाई कराने और मेला परिसर को साफ सुथरा बनाने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में बेरी में लगने वाले पशु मेला को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मेले में सुरक्षा इंतजामों, पार्किंग व यातायात व्यवस्था को सुचारू ढंग से बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा के जरिए भी मेला परिसर की निगरानी रखी जाएगी।
*बैठक में यह अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद*
इस अवसर पर बीडीपीओ अनिल यादव, नगरपालिका सचिव ललित गोयल,नायब तहसीलदार जोगेन्द्र धनखड़, एएसएमओ बेरी डॉ कुलवंत,देवी मंदिर से पंडित कुलदीप वशिष्ठबीईओ अशोक क़ादियान, एआईपीआरओ बेरी डॉ अश्विनी शर्मा,रेड क्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव पवन शर्मा,एमई सुनील लाठर,प्राचार्य कृष्ण चंद्र शर्मा,जनस्वास्थ्य विभाग से अरुण मलिक,बिजली निगम के एसडीओ सुनील कुमार, वैटनरी सर्जन डॉ सचिन जून,रोडवेज से एसएस परमजीत सिंह, बीएओ डॉ अशोक रोहिल्ला, स्काउट प्रभारी चांद राम,जेई पीडब्लुडी सुरेश कुमार,सुशील कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।