पुलिस उपायुक्त ने त्रिवेणी लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बहादुरगढ़ 13 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल
बहादुरगढ़ के नव नियुक्त पुलिस उपायुक्त श्री मयंक मिश्रा ने लघु सचिवालय बहादुरगढ़ के प्रांगण में त्रिवेणी लगाकर आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि अगर वातावरण को स्वस्थ बनाए रखना है तो पौधों का होना बहुत जरूरी है। अगर वातावरण स्वस्थ रहेगा तो हम भी स्वस्थ रह सकते हैं। वातावरण स्वच्छता का सीधा संबंध पेड़ पौधों से है परंतु आजकल पेड़ पौधे बहुत कम होते जा रहे हैं। अगर हम अपनी आने वाली पीढ़ी को प्राकृतिक संसाधनों की अमूल सौगातें देना चाहते हैं तो हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने होंगे क्योंकि पेड़ पौधे ऑक्सीजन छोड़ते हैं। जिसके बिना इंसान जिंदा नहीं रह सकता मानव का जीवन ही वृक्षों पर आधारित है। अन्यथा जीव जंतु सब नष्ट हो जाएंगे आजकल वातावरण प्रदूषण से पूरा विश्व ही चिंतित है और मानव जीवन खतरे में पडता जा रहा है। इसलिए जीवन संरक्षण के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ ने कहा कि प्रकृति जल, जंगल और जमीन के बिना अधूरी है। भारत विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जहां पर प्रकृति को भगवान का दूसरा रूप माना गया है परंतु बड़ी बिडम्बना यह है कि आजकल यह तीनों चीज ही नष्ट होती जा रही हैं। उन्होंने सभी से मानव जीवन के अस्तित्व के लिए तथा प्रकृति को पुन्य हरा भरा करने के लिए पौधारोपण व उनका संरक्षण करना बहुत जरूरी है ।इस अवसर पर यातायात प्रभारी बहादुरगढ़ नरेश संधू व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।