उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं

पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए  झज्जर पुलिस उपायुक्त डाक्टर अर्पित जैन उनका हौसला वर्धन किया।

झज्जर 11 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

पुलिस कार्यालय झज्जर कि आरटीआई ब्रांच प्रभारी उप निरीक्षक राजवीर को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन द्वारा राजवीर के कंधों पर सितारे लगाकर उत्सावर्धन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की। पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने इस अवसर पर राजवीर सिंह को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है। जिम्मेदारियां एवं कार्यों में भी बढ़ोतरी होती है। जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिए गए तथा पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला वर्धन किया।