गाड़ी छीनने के मामले में दो नाबालिक आरोपी काबू

बहादुरगढ़ 11 मार्च  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

बीते दिनों केएमपी बहादुरगढ़ से गाड़ी छीनने के मामले में पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन द्वारा आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना आसौदा की पुलिस टीम ने दो नाबालिक आरोपियों को काबू किया गया। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक आसौदा निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि आशीष पुत्र वेदप्रकाश निवासी पटौदी जिला गुरुग्राम ने शिकायत देते हुए बताया कि मार्च 2024 की रात को मैं ए/एफ गाड़ी को पटौदा से जीरकपुर छोड़ने के लिए जा रहा था।जब मैं KMP आसौदा के पास पहुचा तो मैं अपनी गाडी को साईड में रोक कर बाथरुम करने लगा तभी दो लडके एक मोटर साईकिल पर बादली की तरफ से आये उन्होंने मेरे साथ हाथापाई की जब मैं भागने लगा तो एक लडके ने कहा की मेरे पास हथियार है गोली मार दुगा नही तो गाडी की चाबी दे दे इसके बाद उन्होने मेरे से गाडी की चाबी छीन ली व गाडी को लेकर एक लडका आसोदा टोल की तरफ भाग गया व दुसरा अपनी मोटर साईकिल लेकर उसके पिछे चला गया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना आसौदा में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए थाना में तैनात उप निरीक्षक राकेश कुमार की पुलिस टीम द्वारा दो नाबालिक आरोपियों को काबू करके फरीदाबाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया। छीनी गई गाड़ी को पुलिस टीम द्वारा पहले ही थाना के एरिया से बरामद किया जा चुका है।