रिश्वत लेते जिला कल्याण अधिकारी चढ़ा विजिलेंस के हत्थे
दलाल भी गिरफतार
गिरफ्तार डूडी है बुढा खेड़ा का निवासी
फतेहाबाद।11 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
विजिलेंस टीम द्वारा आज जिला कल्याण अधिकारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में काबू किया गया है। आरोपी द्वारा अनुसूचित जाति से शादी करने वाले युवक से अनुदान राशि की एवज में रुपये मांगे जा रहे थे। विजिलेंस ने एक दलाल को भी काबू किया है, जो पहले ही 10 हजार रुपये डकार चुका है।
डीएसपी विजिलेंस ने बताया कि एमपी रोही निवासी संदीप ने अनुसूचित जाति की कन्या से क़रीब तीन साल पहले शादी की थी। सरकार की ओर से अनुसूचित जाति की लड़की से अंतर्जातीय विवाह अनुदान राशि दी जाती है। संदीप तीन साल से इसी राशि को लेकर चक्कर काट रहा था। बाद में वह गांव के ही रविंद्र नामक एक दलाल के माध्यम से जिला कल्याण अधिकारी लाल चंद के संपर्क में आया। आरोप है कि उससे 50 हजार रुपये मांगे गए। गत 3मार्च को संदीप के खाते में अनुदान के पैसे आ गए। जिसके बाद उस पर बाकी 40 हजार रुपए देने के लिए दवाब डाला जा रहा था।जिसमें 10 हजार रुपये पिछले दिनों दलाल ने ले लिए थे और आज 40 हजार रुपये देते समय विजिलेंस टीम द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया। आरोपी अधिकारी डूडी बुढा खेड़ा का निवासी हैं ।
विजिलेंस द्वारा मामले में आगामी जांच कार्रवाई की जा रही है।