क्लेरिकल एसोसिएशन

के नवनियुक्त राज्य प्रधान रेवेन्यू विभाग से गणेश कुमार को एसोसिएशन ने दी बधाई
– क्लेरिकल एसोसिएशन झज्जर के पब्लिक हेल्थ से सुरेंदर सुहाग होंगे झज्जर क्लेरिकल एसोसिएश के नए प्रधान व जिला संयोजक
– दोनों ने मिलकर सरकार के खिलाफ ठोकी ताल-कहा जब तक सरकार हमारी मांग नही मानती जब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा
झज्जर 28 फरवरी :- लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
क्लेरिकल एसोसिएशन झज्जर के प्रधान गणेश कुमार अब राज्य का प्रतिनिधित्व करेगें। गौरतलब है कि पिछले दिनों रेवाड़ी में राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई थी जिसमें राज्य क्लेरिकल एसोसिएशन के प्रधान का चुनाव हुआ और इसकी जिम्मेदारी जिला झज्जर को शांेपी गई। जिला झज्जर में गणेश कुमार को राज्य प्रधान बनाए जाने पर उनको मंगलवार को बैठक कर बधाई दी। इस अवसर पर राज्य प्रधान ने कहा कि जो जिम्मेवारी झज्जर जिला को मिली है उस पर वे खरे उतरेगें। उन्होंने कहा कि हम बार-बार सरकार से अपील करते है कि एसोसिएशन की मांगों को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाएं, नही हो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे और साथ में कहा है कि अगर सरकार हमारी जायज मांग वेतनमान 35400 की नही मानती है तो पूरी क्लेरिकल एसोसिएशन की ओर से आने वाले चुनाव में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा साथ ही टीम बनाकर पूरे प्रदेश में गांव-गांव जाकर प्रत्येक नागरिक को इस बारे जागरूक किया जाएगा। राज्य प्रधान गणेश कुमार के स्वागत में बैठक सर छोटूराम धर्मशाला में आयोजित हई। उन्होंने एसोसिएशन की मांगों पर भी चर्चा की। अधीक्षक सुरेश सुहाग, उप अधीक्षक यशपाल, सलाहकार सत्यदेव राठी ने भी अपने-अपने विचार रखें और राज्य प्रधान गणेश कुमार व जिला प्रधान सुरंेद्र सुहाग का भी होसला अफजाई की।
अब झज्जर क्लेरिकल एसोसिएशन के प्रधान होगें पब्लिक हैल्थ सुरेंद्र सुहाग:
राज्य प्रधान गणेश कुमार के स्वागत उपरांत जिला क्लेरिकल एसोसिएशन की और से पब्लिक हैल्थ से सुरेंद्र सुहाग को नया प्रधान बनाया गया और उन्हें भी एसोसिएशन ने बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर संबोधित करते कहा कि हमें जिला झज्जर के प्रतिनिधित्व पर गर्व है कि हमारा जिला अब राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा और अपने कार्य में खरा उतरेगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार समय रहते पिछले दिनों जारी वेतनमान 21700 का नोटिफिकेशन वापिस नही लिया तो उसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। एसोसिएशन की ओर से विपक्ष को अपना ज्ञापन शौंप चुके है और विपक्ष की ओर से उन्हें आसवाशन दिया है कि वे अगर सत्ता में आते है तो उनकी जायज मांग 35400 को वेतनमान पहली ही कलम से लागू करेंगे। उन्हांेने कहा कि क्लेरिकल एसोसिएशन का प्रत्येक सदस्य सरकार के लिए कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करता है और बदले में मिलता क्या है, वह अपना गुजारा भी नही कर पाता। गौरतलब है कि राज्य लिपिकिय वर्ग के लगभग 35 हजार कर्मचारी है और सरकार की हर महत्वपूर्ण योजना को सीरे चढ़ाने लिपिकिय वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान है और यह कहना अतिश्योक्ति नही होगी की लिपिक वर्ग सरकार की रीढ़ की हडडी होते हैं। लिपिक वर्ग में 21700 वेतनमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी कर चुके है और नोटिपिफकेशन की काॅपी भी जला चुके है। एसोसिएशन से विचार विमर्श उपरांत यह भी बताया गया है कि आने वाले समय पर बहुत जल्दी ही राज्य कार्यकारिणी की बैठक करके राज्य स्तरीय रेली का आह्वान करने जा रही है।
बैठक में उप प्रधान दिनेश कुमार, जिला खंजाची धमेंद्र ढाका, महिला जिला प्रधान रेखा, महासचिव मोहित गुलिया, सह सचिव कप्तान सिंह, अशोक कुमार, ओमबीर, पुरूषोत्तम, विजय, जया यादव, पूजा, बुधसिंह, विकास, अरूण कुमार, सुरेंद्र अहलावत, ईकबाल सिंह, हरपाल, बलजीत सिंह सहित सभी जिला झज्जर की एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।
1-रेवेन्यू विभाग के श्री गणेश कुमार को राज्य प्रधान बनाए जाने पर बधाई देते सदस्य।
2-पब्लिक हैल्थ के श्री सुरेंद्र सुहाग को जिला प्रधान बनाए जाने पर बधाई देते सदस्य।