बहादुरगढ़ :-अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी काबू

बहादुरगढ़ 27 फरवरी :  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक विवेक मलिक ने बताया कि सीआईए टू बहादुरगढ़ ने थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया से अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉ अर्पित जैन द्वारा जिला में अवैध असला रखने वाले दोषियों को पकड़ने के संबंध में विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ की एक टीम द्वारा अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी को थाना के एरिया से काबू किया गया।
उन्होंने बताया कि सीआईए टू बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही राजेश की एक टीम थाना के एरिया में मुस्तैदी से तैनात थी। मुस्तैदी से तैनात टीम ने एक युवक को झज्जर मोड बहादुरगढ़ के नजदीक से काबू किया गया। पकड़े गए युवक की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकित उर्फ भांजा निवासी जिला सोनीपत हाल लाइनपार बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।