*अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार पंडित सुभाष चंद्र घोष एक मार्च को झज्जर में देंगे प्रस्तुति: डीआईपीआरओ*
*- संस्कारम स्कूल खातीवास के सभागार में शाम चार बजे आयोजित होगा कार्यक्रम*

*झज्जर, 28 फरवरी।* लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ)

सतीशजिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डीआईपीआरओ  कुमार ने बताया कि हिंदूस्तानी शास्त्रीय संगीत की धुनों की संगीतमय संध्या का आयोजन शुक्रवार एक मार्च को झज्जर जिले के खातीवास में स्थित संस्कारम स्कूल में किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा म्युजिकल इवेंट तथा लेक्चर डेमोंस्ट्रेशन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

डीआईपीआरओ ने बताया कि शुक्रवार शाम 4 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा जिसमें म्युजिकल इवेंट में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार पंडित सुभाष चंद्र घोष शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति देते हुए अपने वाद्य यंत्र नव स्वर रागिनी की धुन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उनके साथ तबला वादक रजनीश धिमान, सुरेश शर्मा व अक्षय कौशल भी अपनी कला का जौहर बिखेरेंगे। डीआईपीआरओ कहा कि शास्त्रीय संगीत देश की समृद्ध संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आजादी के अमृत महोत्सव के काल में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा हर विधा व हर क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा और जिला प्रशासन द्वारा इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।