*चिन्हित अपराध के केसों के निपटान में तेजी लाएं अधिकारी : डीसी*
*- सभी संबंधित अधिकारियों का प्रयास पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाने का हो*
*झज्जर, 27 फरवरी।* लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने मंगलवार को लघु सचिवालय में चिन्हित अपराध, पीसी-पीएनडीटी एक्ट ,एससी-एसटी एक्ट सहित संबंधित केसों के बारे में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की । बैठक में उपरोक्त अधिनियमों के तहत दर्ज केसों की रिपोर्ट के साथ समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चिन्हित अपराध के तहत दर्ज मुकदमों की सही ढंग से पैरवी करें ताकि पीड़ित को न्याय मिलें। जिला न्यायवादी ने एजेंडे में रखे केसों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक के दौरान एक्विटल केसों के बारे में भी समीक्षा की गई।
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बैठक के दौरान चिन्हित अपराध के विषय के तहत जिला न्यायवादी तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों से जानकारी हासिल की। चिन्हित अपराध के तहत केसों के तहत क्या कार्रवाई की जा रही है उस पर समीक्षा करते हुए चिन्हित अपराध के केसों के निपटान में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही साथ पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि चिन्हित अपराध के तहत मामले से संबंधित जिस जांच अधिकारी या अन्य की गवाही होनी है उसे सम्मन समय रहते मिलना सुनिश्चित होना चाहिए ताकि केस के निपटान में किसी प्रकार की देरी न हो। डीसी ने कहा कि चिन्हित अपराध के तहत पुलिस उन केसों को भी शामिल करें जो काफी गंभीर होते हैं। चिन्हित अपराध के केसों के बारे में जांच के साथ-साथ कोर्ट में जो प्रक्रिया है उसमें तेजी होनी चाहिए। मकसद इन केसों के निपटान में तेजी लाना है।
बैठक में पीसी-पीएनडीटी, एससी-एसटी केसों के बारे में भी जानकारी लेते हुए कितने केस न्यायालय प्रक्रिया के दौरान विचाराधीन और कौन सी स्टेज पर हैं, इस बारे जाना। डीसी ने संबंधित को यह भी कहा कि जो केस एक्वीटल होते हैं और यदि किसी केस में आगे अपील की प्रक्रिया करनी होती है उस कार्य को भी सम्बन्धित करवाना सुनिश्चित करें।
डीसी ने कहा कि पीसी-पीएनडीटी एक्ट में दोषी को सजा जरूर मिलनी चाहिए। इससे समाज में सही संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के जांच अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग की टीम के लिए संयुक्त प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाए, जिसमें पीसी-पीएनडीटी एक्ट से संबंधित कानूनी जानकारी दी जाए।
*बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद*
इस अवसर पर जिला न्यायवादी अशोक बागड़ी,डीएसपी शमसेर सिंह,डिप्टी सिविल सर्जन डॉ शैलेंद्र डोगरा के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।