*विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें अधिकारी : डीसी*
*– डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने आफिसर बोर्ड की बैठक में दिए निर्देश*
*-ई ऑफिस,सीएम विंडो, सीपीग्राम, एसएमजीटी,आरटीएस सहित अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा*
*झज्जर, 27 फरवरी।* लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि अधिकारी जिलाभर में चल रही विकास परियोजनाओं की नियमित मांटिरिंग करते हुए निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें। डीसी मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में आफिसर बोर्ड की बैठक में योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में अनेक परियोजनाओं पर निर्माण कार्य चल रहे हैं,इन परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए। अगर किसी प्रकार की कोई तकनीकी अड़चने है,तो उन्हें तुरन्त दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसंवाद पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा प्रापर्टी टैक्स को लेकर सरकार द्वारा 29 फरवरी तक ब्याज माफी योजना चलाई गई है,ऐसे में सभी सरकारी विभाग अपने अपने विभागों के प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करना सुनिश्चित करें।
कैप्टन शक्ति सिंह ने ग्राम संरक्षक योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा गोद लिए गांवों का नियमित दौरा करते हुए गांव की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखा जाए,साथ ही योजना से जुड़ी रिपोर्ट को भी समय रहते अपलोड किया जाना सुनिश्चित हो। चूंकि ग्राम संरक्षक योजना मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फ्लैगशिप कार्यक्रम है और मुख्यमंत्री समय -समय पर इस कार्यक्रम की समीक्षा करते हैं। उन्होंने नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान पर बल दिया। उन्होंने इंजीनियरिंग विंग से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्माण से जुड़ी एजेंसियों के असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों का पोर्टल पर पंजीकरण कराएं,जिससे श्रमिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।
उन्होंने बाढ़ प्रबंधन प्लान,परिवार पहचान पत्र, जल जीवन मिशन, अमृत सरोवर, जल निकासी, ई-अधिगम , डीप्लान,मनरेगा,आस पोटर्ल, ई-ऑफिस,सक्षम युवा योजना, एसएमजीटी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,मेरी फसल मेरा ब्यौरा, पोस्को एक्ट,पोषण,बाल श्रम,डी प्लान,मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना,डीएलसीसी,टीबी उन्मुलन कार्यक्रम,बीसीजी टीकाकरण,स्कूल सेफटी प्रोग्राम सहित अन्य फ्लैगशिप कार्यक्रमों की समीक्षा की।
*ऑटो अपील सिस्टम व एसएमजीटी पर फोकस रखें अधिकारी*
डीसी ने कहा कि सेवा के अधिकार के तहत सेवा अधिकार आयोग ने ऑटो अपील सिस्टम तैयार किया हुआ है। सेवा के अधिकार के तहत हर सेवा की समय सीमा निर्धारित की हुई है। उन्होंने कहा कि समयसीमा पूरी होने पर शिकायत ऑटो मोड में ऑटो अपील सिस्टम में चली जाती है। इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो, एसएमजीटी,सीपी ग्राम,जनसंवाद पोर्टल सहित अन्य सोशल मीडिया पर दर्ज शिकायतों का समय पर निदान सुनिश्चित करें ताकि आमजन को राहत मिलें और जनता में पारदर्शी व्यवस्था का संदेश जाए।
डीसी ने परिवार पहचान पत्र कार्य में लगे विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परिवार पहचान पत्र में कास्ट वेरिफिकेशन संबंधी कार्य को पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र परिवारों को निर्बाध रूप से सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। जिला में चल रहे प्रोजेक्ट की स्टेटस रिर्पोर्ट निर्धारित समयावधि में भिजवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जल शक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि इस बार आगामी सीजन में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण को लेकर संबंधित विभाग प्रभावी रूप से तैयारी करना सुनिश्चित करें।
डीसी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि मेरी फसल मेरा पोर्टल पर शत प्रतिशत किसानों का फसल पंजीकरण बेहद जरूरी है,इस पोर्टल पर पंजीकरण कराने से कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ भी किसान को आसानी से मिलता है। उन्होंने आगामी खरीद प्रक्रिया को लेकर मंडियों में जरूरी सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया पारदर्शिता लाने के लिए सरकार द्वारा नगर दर्शन पोर्टल के माध्यम से विकास कार्यों की मांग की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल का लक्ष्य शहरी क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ऐसी सभी सेवाओं की क्षमता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना है। शहरवासी अपने विकास से संबंधित सुझाव विभाग के पोर्टल नगरदर्शनडॉटयूएलबीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटईन पर लॉगइन कर दर्ज करवा सकते हैं।
*-बैठक में यह अधिकारी रहे उपस्थित*
इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा, सीईओ जिला परिषद डा सुभीता ढाका, एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम बहादुरगढ श्वेता सुहाग,एसडीएम झज्जर राकेश सैनी, डीएमसी परवेश कादियान, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक,सीटीएम शीतल रानी, सीएमजीजीए चेतना चतुर्वेदी,डीएसपी शमशेर सिंह , डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ वीरेंद्र सिंह, बिजली विभाग के एसई यशवीर सिंह, डीडीएच डा मनीष डबास,पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता सुमित कुमार,डीईओ राजेश कुमार,डीईईओ सुभाष भारद्वाज,डीआईओ अमित बंसल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
———————