*फसल अवशेष प्रबंधन करने वाले किसानों को सरकार से मिलता है एक हजार प्रति एकड़ अनुदान*
*फसल अवशेष प्रबंधन करने वाले जिले के किसानों को मिला 8.45 लाख रुपये का अनुदान मेरी फसल*
*– मेरा पोर्टल पर किसानों से 15 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करे किसान*
*झज्जर, 13 फरवरी।*लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि फसल के अवशेष का प्रबंधन करने के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन करने वाले झज्जर जिले के किसानों को सरकार की फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत 8.45 लाख हजार रुपये अनुदान के रूप में देगी।
प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत कृषि विभाग द्वारा जिले के 1070 किसानों को 8650 एकड़ में फसल प्रबंधन करने के लिए 1000 रुपये प्रति एकड़ की दर से राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए धान की खेती करने वाले किसानों को पंजीकरण करवाना अनिवार्य होता है। जो किसान धान कटाई उपरान्त धान के अवशेषों का प्रबंधन करता है। वह इसका पात्र होता है। प्रशासन द्वारा पात्र किसानों की सूची और 8.45 लाख रुपये की अनुदान राशि की अनुमति प्रदान कर दी गई है । अतिशीघ्र यह राशि पंजीकृत किसानों के खाते में डाल दी जायेगी। डीसी ने झज्जर जिले के किसानों से अपील है कि किसान भाई अपने खेतो में फसल कटाई उपरान्त फसल अवशेष प्रबन्धन अपनाये और इस योजना में पंजीकरण करवाये। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन से जमीन की उर्वरा शक्ति में सुधार होगा, जिससे खेतों में पोषक तत्वों की बढ़ोतरी होगी और किसान कम लागत में ज्यादा पैदावार ले हासिल कर सकेंगे।
*मेरी फसल, मेरा पोर्टल पर 15 तक किसान करवाएं रजिस्ट्रेशन: डीसी कैप्टन शक्ति सिंह*
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने किसानों से मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने से फसलों को बेचने की प्रक्रिया में किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आती है व सरकार किसानों को बेहतर व्यवस्था देने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि किसान पोर्टल पर 15 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से पोर्टल पर 100 प्रतिशत पंजीकरण करवाने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान खाली खेत का भी पोर्टल पर पंजीकरण कराएं।
[
*जटेला धाम में आज लगेगा आयुष चिकित्सा शिविर*
*झज्जर, 13 फरवरी।*लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि आयुष विभाग के सौजन्य से जिले के जटेला धाम, गांव माजरा(डी) में आयुष चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी बुधवार को आयोजित होने वाले शिविर में आयुष विभाग के चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इस दौरान आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग व प्राकृतिक चिकित्सा की नि:शुल्क ओपीडी होगी व शिविर में आने वाले लोगों को नि:शुल्क ही औषधी वितरण भी की जाएगी। डीसी ने बताया कि शिविर के दौरान योगासन व प्राणायाम तथा ध्यान आदि योग क्रियाएं भी करवाई जाएंगी व लोगों को आयुष के प्रति जागरूक करने के लिए औषधीय पौधों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आयुष चिकित्सा पद्धति द्वारा घरेलु नुस्खों के जरिये भी कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। इस बारे में आयुष चिकित्सा शिविर में विस्तार से जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग झज्जर द्वारा आयोजित होने वाले इस शिविर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को लेकर भी इस शिविर में जानकारी दी जाएगी।
*संपत्ति क्षति वसूली कानून के तहत उपद्रवियों से होगी नुकसान की वसूली : डीसी*
*झज्जर, 12 फरवरी।*लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा है कि शांतिपूर्ण ढंग से मांग करने और विरोध जताने का संविधान में अधिकार है लेकिन आंदोलन या धरने की आड़ में किसी भी असामाजिक तत्व ने सरकारी या प्राइवेट संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो नुकसान की भरपाई संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के साथ साथ दंगों का आह्वान या अगुवाई करने वालों से भी की जाएगी।
डीसी ने बताया कि संपत्ति क्षति वसूली विधेयक-2021 के तहत आरोपियों से नुकसान की वसूली की जाएगी। जिले की राजस्व सीमा में आंदोलन की आड़ में हिंसा व तोडफ़ोड़ करने वालों पर जिला प्रशासन पूरी सख्ती से कार्यवाही करेगा। डीसी ने कहा की जुर्माना न देने पर ब्याज समेत धनराशि वसूली जाएगी। इसके लिए खाते सील करने से लेकर संपत्ति कुर्क की जा सकती है।
*अग्निपथ योजना के तहत 13 से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया – कर्नल कटारिया*
*झज्जर, 13 फरवरी।*लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए पोर्टल 13 फरवरी 2024 से 22 मार्च 2024 तक तक खुला रहेगा। निदेशक भर्ती, सेना भर्ती कार्यालय रोहतक कर्नल दीपक कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती वर्ष 2024-25 के लिए अग्नि वीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। चरण 1-ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई) व चरण 2-भर्ती रैली। विभिन्न पदों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिला सोनीपत, रोहतक, झज्जर व पानीपत के इच्छुक युवा महिलाएं और पुरुष जिनकी उम्र साढे 17 से 21 वर्ष हो के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर कार्यालय सहायक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेडमैन दसवीं पास व अग्निवीर ट्रेडमैन आठवीं पास, अग्निवीर महिला सेना पुलिस, सैनिक नर्सिंग सहायक व सिपाही फार्मा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक युवा महिला और पुरूषों का आह्वान किया कि वे विभागीय वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़े और योजना बारे भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें। उन्होंने कहा कि अग्रिवीर आर्मी रैली की प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है तथा उम्मीदवार को इसके लिए किसी संस्था या कोचिंग सेंटर से जुडऩे की आवश्यकता नहीं है। सेना भर्ती से पूर्व किसी भी प्रकार का कोई ट्रायल भी नहीं करवाती है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की भर्ती संबंधी अफवाह पर ध्यान न दें और भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें। यदि किसी प्रार्थी को फार्म भरने में समस्या आती है तो वे आर्मी की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते है तथा रोहतक सेना भर्ती कार्यालय में भी निजी तौर पर संपर्क किया जा सकता है।