*चंडीगढ़ में हरियाणा बीजेपी की अहम बैठक खत्म*

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक
बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने की प्रेस वार्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस
प्रधानमंत्री के 16 फरवरी को होने वाली रैली को लेकर हुई चर्चा
मीटिंग में प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारी पर हुआ मंथन
लोकसभा चावन को लेकर भाजपा की तैयार- नायब सैनी
गांव चलो अभियान से पार्टी हो रही है मजबूत- नायब सैनी
प्रधानमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा योजना शुरू की है – नायब सैनी
डबल इंजन की सरकार से विकास को मिली गति- नायब सैनी
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में महिलाएं मजबूत हुई – नायब सैनी
हमारी सरकार ने अतुलनीय काम हुए – नायब सैनी
डबल इंजन की सरकार शानदार काम कर रही है – नायब सैनी
हमारी सरकार सबसे ज्यादा MSP पर फसल खरीद रही है – नायब सैनी
: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी
– एम्स सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री
– मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे मंच सांझा, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी रहेंगे मौजूद

रेवाड़ी, 13 फरवरी

लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

जिला के गांव माजरा-भालखी में बनने वाले ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज (एम्स) के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 16 फरवरी को इस ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) का शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रधानमंत्री के साथ मंच सांझा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान राव इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहेंगे।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल तौर पर भी विभिन्न जिलों की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में आम पब्लिक के साथ रेवाड़ी, नारनौल, नूंह व गुरुग्राम जिलों के सेवा योजनाओं के लाभार्थी पहुंचेंगे। इसके अलावा आम जनमानस की भी भागीदारी रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए बेहतरीन इंतजाम किए जा रहे हैं। रेवाड़ी, बावल व नारनौल-महेंद्रगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।
कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ जर्मन टेंट लगाया जा रहा है। मुख्य स्टेज के साथ ही हरियाणा प्रदेश के 9.5 साल की विकास गाथा से संबंधित एक प्रदर्शनी स्थापित की जा रही है। इसमें उन परियोजनाओं का माडल व विवरण होगा जिनका प्रधानमंत्री उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। मुख्य स्थल पर आने के लिए नई सडक़ का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

18 जिलों की 75 विधानसभाओं में दिखाया जाएगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण :
जिला के गांव माजरा भालखी में होने वाले उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम को 18 जिलों की 75 विधानसभाओं में बड़ी एलईडी के माध्यम से देखा जाएगा। सभी जिलों के उपायुक्त को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला स्तर पर मंत्री, सांसद तथा विधायक मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। साथ ही लाभार्थियों को सम्मानित भी करेंगे। वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लेंगे।

*किसान आंदोलन के बीच राहुल गांधी का वादा- हम देंगे MSP की कानूनी गारंटी*

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन है. कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार MSP की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है. यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित कर उनका जीवन बदल देगा. न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है.

*प्रधानमंत्री मोदी रेवाड़ी से हरियाणा को देंगे करोड़ों की सौगात: राव इंद्रजीत सिंह*

*भालखी माजरा में 22वें एम्स की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री मोदी: राव इंद्रजीत सिंह*

*16 फरवरी को रेवाड़ी में भव्य और विशाल रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी: राव इंद्रजीत सिंह*

*राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुकमल में ली कार्यकर्ताओं की बैठक, बोले – रैली को यादगार बनाने के लिए कोई कसर ना छोड़े कार्यकर्ता*

गुरुग्राम, 13 फरवरी। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

लप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 16 फरवरी को रेवाड़ी में होने वाली रैली के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। रैली को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मंगलवार को गुरुग्राम पार्टी कार्यालय गुरुकमल पहुंचे और पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को रेवाड़ी के भालखी माजरा में एम्स की आधारशिला रखने के साथ ही हरियाणा को करोड़ों की सौगात भी देंगे और एक भव्य रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का रेवाड़ी आना हम सभी दक्षिणी हरियाणा के लोगों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को रेवाड़ी लेकर आने का आहवान किया। इससे पहले यहां पहुंचने पर जिला अध्यक्ष कमल यादव ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को रेवाड़ी के भालखी माजरा में एम्स की आधारशिला रखने के साथ ही गुरुग्राम में मैट्रो के नए रूट की भी आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, रोहतक जिला को भी करोड़ों का तोहफा देंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को हरियाणा से काफी लगाव है, इसलिए वे 22वें एम्स की आधारशिला रखने खुद रेवाड़ी आ रहे हैं यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों में भी एम्स का उद्घाटन व आधारशिला रखी जानी है लेकिन प्रधानमंत्री वहां ना पहुंचकर रेवाड़ी आ रहे हैं यह बहुत बड़ी बात है।
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पहले मनेठी में एम्स बनाने की योजना थी, लेकिन किन्हीं कारणों से मनेठी की जमीन नामंजूर हो गई थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद भालखी माजरा के लोगों ने एम्स को अपनी जमीन पर बनवाने का बीड़ा उठाया। लोगों का कहना था कि जब प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा को तोहफा देना चाह रहे हैं तो उसे लेना चाहिए। भालखी माजरा के लोगों ने बड़ा दिल करते हुए 210 एकड़ जमीन पहले हरियाणा सरकार को दी और हरियाणा सरकार ने भारत सरकार को दी जिससे आज क्षेत्र में एम्स बनने का सपना साकार हो रहा है।
मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए श्री राव ने कहा कि लगभग इन 10 सालों में दक्षिणी हरियाणा की तस्वीर बदली है। इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है जिससे लोगों का जीवन सरल बना है। भाजपा शासन में जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए अब भटकना नहीं पड़ रहा बल्कि सभी सुविधाएं घर बैठे मिल रही है। बैठक में राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का नाम और यश बढ़ा है। केंद्र सरकार की तारीफ के साथ प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र के हित के लिए किये कार्यों की भी सराहना की। बैठक में जिला अध्यक्ष कमल यादव ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत को भरोसा दिलाते हुए कहा कि गुरुग्राम से हम सभी कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर रेवाड़ी पहुंचेंगे।
बैठक में जिला परिषद के वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश यादव, पूर्व मेयर मधु आजाद, पूर्व मेयर विमल यादव, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मुकेश पहलवान, कल्याण चैहान, जिला महामंत्री रामबीर भाटी, प्रो. हसंराज यादव व जिला मीडिया सह प्रमुख जयवीर यादव, पवन यादव, राकेश राणा सहित अन्य पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

*कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा गुरुग्राम के चेयरमैन सहित दर्जनों ने थामा भाजपा का दामन*

*केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नए साथियों को दिलाई भाजपा की सदस्यता*

गुरुग्राम। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

भाजपा की रीति और नीति दूसरी पार्टियों के नेताओं को पसंद आ रही है। यही कारण है कि लगातार भाजपा का परिवार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, जिला अध्यक्ष कमल यादव, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश यादव और कल्याण सिंह चैहान की उपस्थिति में कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा गुरुग्राम के चेयरमैन मुफीद खान के साथ दर्जनों लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों को पार्टी का प्रतीक पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। राव इंद्रजीत सिंह ने नए साथियों का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
भाजपा ज्वाइन करने वाले नूनहेरा सरपंच सबनम, सूबेदार अतरखान, मेंबर राजबीर, मेंबर मुबीन, मेंबर मशरूद, पंच हरपाल, अब्दुल गनी, मुलफैज, कामनूद्दीन, मुफतीक, हाजी शमशुदीन, पूर्व पंच चतरी, आबिद, आयुष, खालिद, हाजी अली के अलावा झाड़सा गांव से हर्ष कौशिक ने भाजपा व श्री राव का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि वे निष्ठा के साथ काम करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

:-किसान घरों से निकल सड़कों पर आए,प्रशासन का मार्ग अवरूद्ध करने का सिलसिला जारी
किसानों को आगे बढऩे से रोकने के लिए पुलिस व सेना के हजारों जवान तैनात
केंद्र व राज्य सरकार की खुफियां एजेंसियां रख रही हैं पल पल की नजर

सिरसा,13 फरवरी।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

सयुंक्त किसान मोर्चा से जुड़े विभिन्न किसान संगठनों द्वारा किए गए पूर्व आह्वान के तहत मंगलवार को हरियाणा में सिरसा जिला के विभिन्न गावों के सैंकड़ो किसान अपने-अपने ट्रैक्टर ट्राली लेकर दिल्ली कूच को निकल पड़े। किसान सर्वप्रथम डबवाली-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 09 पर गांव पंजुआना के पास एकत्रित हो रहे हैं,समाचार लिखो जाने तक किसानों का जमावड़ा बढ़ता ही जा रहा था। केंद्र व राज्य सरकार की खुफियां एजेंसियां किसानों की पल पल की गतविधि पर नजर लगाए हुए है,वहीं ड्रोन से किसानों की गतिविधि देखी जा रही है। उधर,डबवाली से लेकर पटियाला तक पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर तनाव बना हुआ है,पुलिस ने आगे बढ़ते किसानों पर ड्रोन से आसू गैंस के गोले भी दागे हैं।
किसान यहां से एकत्रित होने के बाद किसान सिरसा नगर से होते हुए दिल्ली की ओर कूच करेंंगे। किसानों के यहां से आगे बढऩे के दृष्टिगत स्थानीय पुलिस व प्रशासन आज भी मार्गों को अवरूद्ध करने में लगा रहा। डबवाली-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर घग्गर नदी के पुल को बड़े पत्थर,बैरीकेटस के ऊपर कांटेदार तारों को वैल्डिंग के जरिये लगाया जा रहा है वहीं सड़क में नुकीली किलें गाडऩे का सिलसिला सिरसा के पुलिस अधीक्षक प्रशांत भूषण की अगुवाई में आज भी जारी रहा। नदी के पुल को पूरी तरह रोक दिया गया है जिससे हरियाणा के सिरसा जिला के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पंजाब के फाजिल्का,मुक्तसर,बठिंडा राजस्थान के श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों का दिल्ली से संपर्क टूट गया है। किसानों को आगे बढऩे से रोकने के लिए पुलिस व सेना के हजारों जवान तैनाती की गई है। घग्गर नदी का पुल एक छावनी सा नजर आ रहा है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी इस मसले पर मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं।
सिरसा के पास घग्गर नदी के पुल के अवरूद्ध होने से भारी वाहनों के पहिए जाम होकर रह गए हैं। ट्रक चालकों का कहना है कि कोई रास्ता न मिलने से वे कहीं जा नहीं पा रहे हैं। पुलिस स्थायी समाधान करने की बजाय उनके ट्रकों को कल से ही आगे पीछे करवा रही है। ट्रकों के ठहर जाने से उनमें लदा सामान खराब हो रहा है। कुछ ट्रकों में विस्फोटक पदार्थ भी है,किसानों के आंदोलनरत्त होने से भय सता रहा है। किसानों के वाहनों को रोकने के लिए टॉयर लॉक सिस्टम तैयार किए गए हैं।
किसान दिल्ली कूच करने से पहले गांव पंजुआना के पास एकत्रित हो रहे हैं। किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में दिल्ली ठहरने का सामान लेकर आए हैं। किसानों ने अपने अपने ट्रैक्टरों पर बड़े बड़े सांऊड सिस्टम लगा रखे हैं जिन पर किसान आदोंलन से जुड़े व देशभक्ति गाने ऊंची आवाज में सुनाए जा रहे हैं।
भारतीय किसान एकता के प्रधान लखविंद्र सिंह औलख,प्रधान ने पंजुआना में एकत्रित किसानों से कहा कि उन्होंने पिछले आंदोलन में साढ़े सात सौ किसान व एक पत्रकार खोया है,अबकी बार फूक फूंक कर आगे कदम रखेंंगे। सिरसा,खनौरी व अम्बाला में किसानों का जमावड़ा है। सयुंक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का ज्यों ही आह्वान होगा वे आगे बढ़ेगें। उन्होंने कहा कि शासन व प्रशासन जितनी मर्जी किलें गाड़ ले फोर्स लगा ले,किसान हरगिज दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसान को कमजोर न समझे। किसानोंं के इस आह्वान के बाद पुलिस प्रशासन ने रोड़ अवरूद्ध करने की अपनी कार्यवाही को आरे तेज कर दिया है।