: *हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
*प्रदर्शनकारी किसान हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पार करने की कोशिश में बैरिकेड की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।
*हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पार करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों ने अपने ट्रैक्टरों से सीमेंट के बैरिकेड को जबरन हटाया।*
*बेंगलुरू: किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, “देश में बड़ी पूंजीवाद कंपनिया हैं… उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी बना ली है और इस देश पर कब्जा कर लिया है। ऐसे में दिक्कते आएंगी ही… अगर उनके(किसान) साथ कोई अन्याय हुआ। सरकार ने उनके लिए कोई दिक्कत पैदा की तो ना वो किसान हमसे ज्यादा दूर हैं और ना दिल्ली हमसे ज्यादा दूर है…”*
*प्रधानमंत्री मोदी ने की ‘पीएम सूर्य घर’ योजना की घोषणा, हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी*
*75,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली इस परियोजना का लक्ष्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके 1 करोड़ घरों को रोशन करना है।*
*अबु धाबी में होगा ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम, 65 हजार से अधिक लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन; प्रवासी भारतीयों में दिखी गर्मजोशी*
*हिमाचल राज्यसभा सीट के लिए सोनिया गांधी का नाम लगभग तय, आज शाम बैठक में होगी चर्चा*
*मोदी सरकार ने देश के अन्नदाताओं से किए अपने तीन वादे तोड़े’, खरगे का केंद्र पर आरोप**
* चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! किसानों के प्रदर्शन के बीच खरगे का ऐलान- बनी हमारी सरकार तो देंगे MSP की गारंटी*
*दिल्ली जाने के लिए अड़े किसान, पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों ने फ्लाईओवर के सेफ्टी बैरियर तोड़े, पुलिस ने वॉटर कैनन चलाई*
*किसानों को दिक्कत दी तो… दिल्ली दुर नहीं, किसान आंदोलन के बीच राकेश टिकैत की केंद्र को खुली चेतावनी*
*शंभू के बाद जींद बॉर्डर पर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने पुल से फेंके पुलिस बैरिकेड*
*JCB, क्रेन और एंबुलेंस, राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर भी पुलिस तैनात; किसानों के मूवमेंट पर नजर*
*पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री*
*दिल्ली में हक तो नहीं पर एक सीट दे देंगे; AAP ने कांग्रेस के सामने रख दी बड़ी शर्त; गुजरात में 8 पर दावा*
*कोटा में 20 दिन में चौथा सुसाइड, JEE रिजल्ट के बाद फंदे पर लटका कोचिंग स्टूडेंट; माता-पिता फोन करते रहे*
- *20 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी रिलायंस, शेयर 52 हफ्तों के हाई पर*
इंडियन नेशनल लोकदल
बजाय किसानों पर आंसू गैस के गोले बरसाने और रास्ते बंद करने के, एमएसपी पर कानून बनाने के वादे को पूरा करे सरकार: अभय सिंह चौटाला
भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है और किसानों से दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है: अभय सिंह चौटाला
कहा – भाजपा के नेता पहले वोट लेने के लिए जनता से झूठे वादे करते हैं उसके बाद सत्ता मिलते ही किए हुए वादों से पलट जाते हैं, अब प्रधानमंत्री अपने किए वादे से मुकर रहे हैं जिस कारण से अन्नदाता आंदोलन करने पर मजबूर हैं
किसानों को रोकने के लिए रास्तों पर नुकीली कीलों और भारी पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं, पिछले चार दिनों से इंटरनेट बंद कर दिया गया है, गृह युद्ध जैसे हालात बन गए हैं
चंडीगढ़, 13 फरवरी। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि एमएसपी का कानून बनाने की किसानों की मांग जायज है। आज भाजपा सरकार ने राजनीतिक फायदा लेने के लिए देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। पहले वोट लेने के लिए जनता से झूठे वादे करते हैं उसके बाद सत्ता मिलते ही किए हुए वादों से पलट जाते हैं। प्रधानमंत्री ने तीन काले कानून खत्म करते समय किसानों से यह वादा किया था कि एमएसपी पर कानून बनाएंगे। अब प्रधानमंत्री अपने किए वादे से मुकर रहे हैं जिस कारण से अन्नदाता आंदोलन करने पर मजबूर हैं।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है और किसानों से दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है। किसान अपनी मांगों को मनवाने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं न कि वो दिल्ली पर हमला करने जा रहे हैं। यह बेहद दुखद है कि किसानों को रोकने के लिए हाईवे समेत सभी रास्तों पर नुकीली कीलों और भारी पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। पिछले चार दिनों से इंटरनेट बंद कर दिया गया है। गृह युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। एक तरफ प्रशासन कह रहा है कि सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने वाले किसानों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और संपत्ति के नुक्सान की भरपाई किसानों से की जाएगी दूसरी तरफ सरकार खुद ही सडक़ों को खोदकर नुक्सान कर रही है।
हरियाणा की भाजपा सरकार ने अघोषित आपातकाल लागू कर दिया है। सरकार के आदेशों पर पुलिस गावों में जाकर किसानों को धमकी दे रही है कि जो भी किसान आंदोलन में किसानों का साथ देगा उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा, सरकारी नौकरी वालों को नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा और उनके पासपोर्ट रद्द कर दिए जाएंगे। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार बैरिकेट्स लगाकर किसानों का रास्ता रोक कर आम आदमी को परेशान करने की बजाय पंजाब सरकार के खिलाफ लगाएं जिन्होंने हरियाणा की जीवन रेखा एसवाईएल का पानी रोक रखा है।