हरियाणा के नूंह में कोर्ट ने मंगलवार को नाबालिग बच्चे से कुकर्म के दोषी मिले युवक को 20 साल की कैद की सजा सुनाई। उस पर 22 हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया है। जुर्माना अदा न करने पर उसे 6 महीने की अतिरिक्त जेल भी भुगतनी होगी।

लाईव हरियाणा

ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने हिसार लोकसभा सीट पर दावा ठोककर सियासी हलचल मचा दी है। मंगलवार को हिसार पहुंचे चौटाला ने कहा कि वह भाजपा से जुड़े हुए हैं। अगर टिकट मिलेगी तो वह भाजपा से ही चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने हिसार में प्रधानमंत्री या गृह मंत्री की रैली करवाने का भी दावा कर दिया।

 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए लिंगानुपात के आंकड़ों में चरखी दादरी जिले ने सभी जिलों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। दादरी जिले में लिंगानुपात 1049 दर्ज किया गया। वहीं यदि सबसे निचले पायदान की बात की जाए तो महेंद्रगढ़ जिले में लिंगानुपात 824 दर्ज किया गया है। यह जिला सब जिलों में 22 वे स्थान पर रहा है।

हरियाणा के हिसार में करीब 37 वर्षीय युवक को घर में घुसकर पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलते ही बरवाला थाना पु​लिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

दिल्ली की अविवाहित युवती द्वारा रोहतक में भ्रूण फेंकने का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में ले लिया। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए रोहतक पीजीआई के शवगृह में रखवाया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हरियाणा के सोनीपत में फोम बनाने वाली की फैक्ट्री में भयंकर आग गई। घटना के वक्त कुछ कर्मचारी अंदर थे। जिनमें से कई घायल हुए हैं। उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है। आग बुझाने के लिए 3 जिलों से 18 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं।

हरियाणा के चरखी दादरी में ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ऐलान कर दिया कि गांव कमोद का कोई भी व्यक्ति बिजली का बिल नहीं भरेगा। ग्राम पंचायत ने फैसला लिया कि बिजली मीटर रीडिंग किसी भी बिजली कर्मी को गांव में नहीं घुसने देंगे। ग्रामीण एडवांस सिक्योरिटी डिपॉजिट को लेकर रोष है।

हरियाणा के हिसार की जिला अदालत ने नशा तस्करी के मामले में 5 लोगों को दोषी करार दिया। एडीजे अमित सहरावत की अदालत दोषी सोहन लाल,हरीश, राजेंद्र, राजबीर, राजबीर पुत्र रामकुमार को 13 फरवरी को सजा सुनाएगी। पुलिस ने दोषियों के पास से 30 कट्टों में कुल 9 क्विंटल गांजा बरामद किया था। सदर थाना पुलिस ने सिंतबर 2018 को केस दर्ज किया था। इस मामले में जयसिंह भगोड़ा चल रहा है।

 

हरियाणा के जींद जिले के गांव छात्तर के राजकीय प्राइमरी स्कूल के चार अध्यापकों (JBT) को सस्पेंड किया गया है। शैक्षणिक गतिविधियों में ध्यान नहीं देने और आपस के विवाद के कारण इनको सस्पेंड किया गया है। हालांकि इस मामले में आधिकारिक जवाब देने से भी अधिकारी बच रहे हैं। चारों अध्यापकों कको निलंबित किए जाने वाले पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हाे गए हैं।

 

: हरियाणा के हिसार के हांसी में दयाल सिंह कॉलोनी में सीएम फ्लाइंग ने रेड की। दयाल सिंह कॉलोनी में सचदेवा साइकिल वर्कस पर छापेमारी कर 18 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। जिसमें से 14 सिलेंडर भरे हुए व 4 सिलेंडर खाली बरामद किए गए। छापेमारी के दौरान सीएम फ्लाइंग टीम से एएसआई राकेश कुमार व अनिल कुमार मौजूद रहे