संयुक्त किसान मोर्चा व केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 16 फरवरी ,2024 को ग्रामीण भारत बंद व हड़ताल रहेगी । आटो यूनियन भी उसी दिन हड़ताल में शामिल होगी।

भिवानी  7 फरवरी , लाईव हरियाणा

ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

2024. संयुक्त किसान मोर्चे व केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 16 फरवरी ,2024 को अपनी मांगों को लेकर किसान व असंगठित मजदूर ग्रामीण बंद रखेंगे तथा औद्योगिक मजदूर व कर्मचारी एक दिन की हड़ताल करेंगे । आटो यूनियन द्वारा आयोजित सभा में बोलते हुए किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल , उप प्रधान कामरेड ओमप्रकाश तथा आटो यूनियन के जिला प्रधान राजेन्द्र सोनी ने कहा कि किसान मजदूर , कर्मचारी व सभी वाहनों के ड्राईवर 16 फरवरी के कार्यक्रम को मिलकर सफल बनाएंगे और केन्द्र सरकार को उनकी मांगें मानने के लिए बाध्य करेंगे । उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा अराजनैतिक रूप से बनाकर कुछ संगठन 13 फरवरी को दिल्ली कूच कर रहे हैं , वह कार्यक्रम उन लोगों का है जो उससे सम्बन्ध हैं , हमारा उनसे कोई विरोध नहीं है , परन्तु भिवानी जिले के बहुमत किसान संगठनों का जुड़ाव संयुक्त किसान मोर्चा से है , जो 16 फरवरी को ग्रामीण बंद करेगा तथा केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों तथा कर्मचारी संगठनों व सभी वाहन चालकों की उसी दिन हड़ताल रहेगी । उन्होंने कहा कि उनकी मांगें न्यूनतम समर्थन मूल्य की गांरटी , बिजली नीजिकरण वापिस लेने , किसान मजदूरों को कर्जमुक्त करवाने , लखीमपुर खीरी के किसानों को न्याय दिलाने , मजदूरों के पुराने कानून बहाल कराने , तमाम कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने , महकमों में खाली पड़े पद भरवाने , वेतन विसंगतियां दूर करवाने , न्यूनतम वेतन 26हजार प्रति माह लागू करवाने , पुरानी पैंशन बहाल करवाने , सेना में अग्नि पथ रद्द करके स्थायी भर्ती करवाने , हिट रन कानून में संशोधन करवाने व सरकारी विभागों का नीजिकरण रोकने की हैं । इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनों के साथी गांव गांव जाकर तैयारियां कर रहे हैं । आज के कार्यक्रम में किसान नेता प्रताप सिंह सिंहमार , छोटूराम पुनिया , आटो ड्राईवर सोमबीर , संजय जीतनवास , ओमप्रकाश लोहानी , पिंटू कोंट , राजेन्द्र तंवर , पवन कुमार कोंट व जयबीर शर्मा निनान शामिल थे