निर्माणधिन मकान से पानी की मोटर चोरी करने के मामले में एक आरोपि काबु
बहादुरगढ़ 07 अक्तुबर लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया में निर्माणधीन मकान से पानी की मोटर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक लाइनपार बहादुरगढ़ उपनिरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सागर निवासी लाइनपार बहादुरगढ़ ने शिकायत देते बताया कि लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया में अपना मकान बना रहा था जिसमें मैंने एक पानी की मोटर लगा रखी थी। जिसको कोई नाम पता नहीं मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा आईपीएस द्वारा वांछित दोषियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही संदीप कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमन निवासी वत्स कॉलोनी लाइनपार बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से पानी की मोटर बरामद की गई। पकड़े गए आरोपीय खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
मतगणना को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने किये सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध:-पुलिस उपायुक्त शशांक कुमार सावन
मतगणना को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस उपायुक्त ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

झज्जर 07 अक्तूबर लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
मंगलवार को होने वाली मतगणना को शांति पूर्वक कराने के लिए झज्जर पुलिस ने अपनी तैयारियो को अंतिम रूप दे दिया है और अधिकारी लगातार मतगणना स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय शशांक कुमार सावन ने प्रशासनिक अधिकारी के साथ मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि मंगलवार को सुबह 5 बजे से मतगणना समाप्त होने तक कमलगढ़ से राशनवाला चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतय प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्ट की व्यवस्था की है। परंतु आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस सुविधा के लिए यह रास्ता खुला रहेगा।इस दिन शहर में कई स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू कॉलेज में सभी चारों मतगणना केंद्रों पर चप्पे-चप्पे पर नजर रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर अलग-अलग सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किया गया है। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी एसीपी स्तर के अधिकारियों को लगाया गया है।सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए सोमवार को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय झज्जर शशांक कुमार सावन ने राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू कॉलेज का दौरा किया।मतगणना को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए गये है। जिसके लिए करीब 650 पुलिस कर्मचारियों-अधिकारियो को नियुक्त किया गया है। नेहरू कॉलेज झज्जर में होने वाली मतगणना केंद्र में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहनता से तलाशी लेने के उपरांत ही केंद्र में प्रवेश करने दिया जाएगा।मतगणना केंद्र के बाहर या अंदर कोई भी व्यक्ति ब्लेड,बीडी, माचिस, मोबाईल फोन, खतरनाक रसायन,आग्नेय शस्त्र, ईत्यादी के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मतगणना केंद्र में अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना केन्द्रों पर मोबाईल फोन, पेन,पेपर, इलेक्ट्रॉनिक यंत्र, संदिग्ध वस्तु, असला ले जाने की मनाही है। साथ ही मतगणना केंद्र के 200 मीटर के दायरे में गंडासा, किरपान,खोखरी, जेली लाठी, साइकिल चैन या अन्य कोई वस्तु जो हथियार के रूप में प्रयोग किया जा सकता है उन पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।मतगणना केंद्र के आसपास यदि कोई असमाजिक तत्व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध तुरंत नियमानुसार कडी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस दौरान झज्जर की तरफ से बहादुरगढ़ जाने वाले वाहनों को कमलगढ़ चौक से डायवर्ट कर दिया गया है किसी वाहन को नेहरू कॉलेज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इसी प्रकार से बहादुरगढ़ से झज्जर आने वाले वाहनों को राशनवाला चौक से डायवर्ट कर दिया गया है। इस दौरान बहुत तकनीकी संस्थान झज्जर से कमलगढ़ चौक तक किसी भी वाहन को रोड पर खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। मतगणना में ड्यूटी लगे कर्मचारियों को अपने वाहन खड़ा करने के लिए चार पार्किंगो की व्यवस्था की गई है। जो इस प्रकार से हैं
1. झज्जर कमलगढ़ रोड पर स्थित केंद्रीय विद्यालय के खेल ग्राउंड में पार्किंग बनाई गई है।
2. झज्जर बहादुरगढ़ रोड पर बहुतकनिकी संस्था झज्जर के ग्राउंड में
3. नेहरू कॉलेज के अंदर केवल मतगणना के दौरान आने वाले अधिकारियों के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय शशांक कुमार सावन ने जिला वासियों से अपील की है कि मतगणना के दिन शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अफवाहों पर ध्यान न दें, तथा सोशल मिडिया पर ऐसी ब्यानबाजी ना करें, जिससे आपसी द्वेष भावना फैलती हो, या शांति व्यवस्था भंग होती हो।उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नाकों की मार्फत व्हीकलों को डाईवर्ट करके निकाला जाएगा। मतगणना के दौरान मतगणना केंद्रो पर तैनाती के अतिरिक्त किसी भी आपात स्थित से निपटने के लिए पुलिस की कई टकड़ियों को रिजर्व में रखा गया है।