चंडीगढ़ मुख्यमंत्री नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बनाई गई कमेटी*

चंडीगढ़ 11 अक्तूबर लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

मुख्य सचिव TVSN प्रसाद की तरफ से कमेटी बनाने को लेकर पत्र जारी किया गया

पंचकूला के डीसी की अध्यक्षता में बनी 10 सदस्य कमेटी

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी के लिए बनाई गई कमेटी

नोटिफिकेशन के हिसाब से 15 तारीख को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है

हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीख तय नहीं हुई है

सूत्रों के हवाले से 15 या 17 अक्टूबर को हो सकता है मुख्यमंत्री नायब सैनी का शपथ ग्रहण समारोह

पंचकूला में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शिरकत।

मुख्यमंत्री नायब सैनी का शपथ ग्रहण समारोह होगा भव्य*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौजूदगी में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नायब सैनी
भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में रहेंगे मौजूद

पंचकूला में 50000 लोगों की उपस्थिति में शपथ लेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी

केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी रहेगा मौजूद