Month: August 2021

हत्या की वारदात पर एसपी राजेश दुग्गल ने लिया घटना स्थल का जायजा

हत्या की वारदात पर एसपी राजेश दुग्गल ने लिया घटना स्थल का जायजा दोषियों को पकड़ने के लिए एडिशनल एसपी श्री विक्रान्त भूषण के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन…

हरियाणा में पंचायती चुनावों की तैयारी में भाजपा, कोऑर्डिनेटर किये नियुक्त, देखें सूची

*हरियाणा में पंचायती चुनावों की तैयारी में भाजपा, कोऑर्डिनेटर किये नियुक्त, देखें सूची* 1 श्री कंवर पाल गुर्ज्जर मंत्री हरियाणा – अम्बाला2 श्रीमती कमलेश ढांडा – कुरुक्षेत्र, जींद3 श्री महिपाल…

6 सितंबर तक बढ़ाया गया महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा नियम: चेयरमैन
नो मास्क-नो सर्विस का नियम रहेगा लागू, बिना मास्क के नहीं मिलेगी ट्रांसपोर्ट सुविधा

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी श्याम लाल पूनिया ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को…

डीसी श्याम लाल पूनिया ने खेतों में पहुंच की गिरदावरी की जांच पड़ताल :
फसल गिरदावरी पर आधारित आंकड़े किसान हितैषी नीति निर्धारण में मददगार- डीसी
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 31 अगस्त तक करवा सकते हैं फसल पंजीकरण
गांव दादनपुर, चांदपुर व ढाकला के खेतों का किया निरीक्षण
झज्जर, 23 अगस्त
डीसी श्याम लाल पूनिया ने सोमवार को झज्जर उपमंडल के गांव दादनपुर, चांदपुर व ढाकला के खेतों में पहुंचकर फसल की राजस्व विभाग द्वारा की गई गिरदावरी की जांच पड़ताल की। विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई गिरदावरी रिकार्ड का खेतों में खड़ी फसलों के साथ मौके पर मुआयना करते हुए मिलान किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डीसी पूनिया ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि गिरदावरी बहुत महत्वपूर्ण कार्य है इसलिए यह कार्य शत-प्रतिशत ठीक होना चाहिए। सरकार द्वारा गिरदावरी के माध्यम से एकत्रित आंकड़ों के आधार पर किसान हितैषी नीति बनती है। डीसी ने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा प्रत्येक फसल चक्र यानि रबी और खरीफ की फसल की गिरदावरी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को रिपोर्ट भेजी जाती है। ऐसे में गिरदावरी रिपोर्ट में सही आंकड़े आएं इसके लिए ई-गिरदावरी प्रणाली अपनाई गई है। राजस्व विभाग के कर्मचारियोंं को ई-गिरदावरी के लिए प्रशिक्षित किया गया है। पटवारी सजरे से किला नंबर देखकर आसानी से टैब में फसली ब्यौरा एकत्रित करते हैं जिसकी जांच पड़ताल, गिरदावर, तहसीलदार व अन्य उच्च अधिकारियों द्वारा की जा रही है ताकि फसली आंकड़ों की सही रिपोर्ट सरकार को भेजी जा सके। श्री पूनिया ने कहा कि फसल गिरदावरी के माध्यम से एकत्रित आंकड़ों के आधार पर फसल की खरीद, परिवहन,भंडारण सहित अन्य किसान हितैषी नीति बनाने में मदद मिलती है। फसली रिकार्ड सिंचाई योजनाओं के क्रियान्वयन, बीज, खाद आदि की व्यवस्था करने में भी सरकार को आसानी होती है। उन्होंने गांव ढाकला में जल निकासी व्यवस्था का भी निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को जल निकासी के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव ढाकला के पार्क एवं व्यायमशाला का निरीक्षण करते हुए खेल मैदान में भरे पानी की निकासी के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
ऑनलाइन पोर्टल मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पर अपडेट करें रिकार्ड :
डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि किसानों को ऑन लाइन पोर्टल मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पर सही जानकारी देनी चाहिए। सही आंकड़ों पर किसान हितैषी नीति बनने से किसानों को ही लाभ मिलता है। डीसी ने मौके पर किसानों से भी बातचीत करते हुए कहा कि कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण करवाना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त तक किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर(सीएससी) में जाकर आसानी से फसल का विवरण दर्ज करवा सकते हैं। किसानों द्वारा अपने कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना जरूरी है इसलिए किसानों को चाहिए कि वे फसलों का विवरण पोर्टल पर अवश्य ही दर्ज करवा दें। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए अपनी फसलों के पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है।
डीसी ने बताया कि किसान फसल डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन करके खुद भी अपने कम्प्यूटर या मोबाइल के माध्यम से पंजीकृत करवा सकते हैं। इसके अलावा किसान अपनी फसल का पंजीकरण कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी करवा सकते हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे बोई गई फसल का कृषि विभाग द्वारा किए जा रहे सत्यापन कार्य में भी अपना सहयोग दें। उन्होंने बताया कि इस संबंध में किसानों को अगर किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तो वह कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर अथवा कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
हाईवे की ग्रीन बेल्ट से अवैध निर्माण हटाने के दिए निर्देश :
सोमवार को झज्जर-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरदावरी की जांच पड़ताल करने के दौरान डीसी श्याम लाल पूनिया ने हाईवे किनारे बने अवैध निर्माणों को भी हटाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि हाईवे की ग्रीन बेल्ट में ढाबे के रूप में किया गया अतिक्रमण नियमों के विरूद्ध है, ऐसे में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने तहसीलदार व परियोजना निदेशक हाईवे को इस संदर्भ में उचित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर शिखा, सीटीएम रेणुका नांदल, डीआरओ बस्तीराम, आईपीआरओ दिनेश कुमार, तहसीलदार नरेंद्र दलाल, कृषि विभाग के उप निदेशक डा.इंद्र सिंह व अन्य संबंधित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
: झज्जर उपमंडल के गांव दादनपुर व चांदपुर के खेतों में गिरदावरी रिकार्ड की जांच-पड़ताल करते डीसी श्याम लाल पूनिया।
झज्जर-रेवाड़ी राष्टï्रीय राजमार्ग पर ग्रीन बेल्ट में किए गए अतिक्रमण को हटाने के आदेश देते डीसी श्याम लाल पूनिया।
: गांव ढाकला में फसल गिरदावरी की जांच पड़ताल करने पहुंचे डीसी श्याम लाल पूनिया।

डीसी श्याम लाल पूनिया ने खेतों में पहुंच की गिरदावरी की जांच पड़ताल : फसल गिरदावरी पर आधारित आंकड़े किसान हितैषी नीति निर्धारण में मददगार- डीसी मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल…

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भापड़ौदा में हुआ रोजगार मेले का आयोजन
झज्जर, 23 अगस्त।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भापड़ौदा में हुआ रोजगार मेले का आयोजनझज्जर, 23 अगस्त। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भापड़ौदा द्वारा रोजगार मेले का आयोजन…

विवाह पंजीकरण योजना :मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ उठाएं लाभार्थी: एसडीएम

विवाह पंजीकरण योजना :मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ उठाएं लाभार्थी: एसडीएम– विवाह के 30 दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन करवाने पर दंपत्ति को दिए जाएंगे प्रोत्साहन स्वरूप 1100 रूपए व…

ब्रेकिंग बहादुरगढ़:-
बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाशों का आतंक।
ताबड़तोड़ गोलियां मार कर नूना माजरा गांव के पूर्व सरपंच को उतारा मौत के घाट।

ब्रेकिंग बहादुरगढ़:-बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाशों का आतंक।ताबड़तोड़ गोलियां मार कर नूना माजरा गांव के पूर्व सरपंच को उतारा मौत के घाट।मृतक की पहचान नूना माजरा गांव के पूर्व सरपंच गुल्लर…

शुक्रवार- शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें
1* पीएम मोदी की सोमनाथ मंदिर को सौगात, कई परियोजनाओं का किया शिलान्‍यास, कहा- दुनिया अभी भी आतंकी सोच से पीड़ित

शुक्रवार- शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें 1* पीएम मोदी की सोमनाथ मंदिर को सौगात, कई परियोजनाओं का किया शिलान्‍यास, कहा- दुनिया अभी भी आतंकी सोच से पीड़ित2* पीएम मोदी…