13 अगस्त, 2021 शुक्रवार

चंडीगढ़- स्वतंत्रता दिवस समारोह: गुरुग्राम में राज्यपाल तो फरीदाबाद में सीएम फहराएंगे तिरंगा, महेंद्रगढ़ में दुष्यंत चौटाला करेंगे ध्वजारोहण, हरियाणा सरकार ने 15 अगस्त का कार्यक्रम किया जारी

चंडीगढ़: फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला सहित हरियाणा में सस्ते मकान खरीदने का मौका, हजारों फ्लैटों की ई-नीलामी शुरू

चंडीगढ़: गुरमीत राम रहीम पर जल्द आ सकता है कोई बड़ा फैसला, पंचकूला सीबाआइ कोर्ट में रंजीत हत्या मामले में फाइनल बहस पूरी

पानीपत- गांव में नीरज के स्वागत की तैयारी: 20 हजार लोगों को दावत, 100 हलवाई बनाएंगे 5000 किलो लड्डू, 3500 किलो गुलाब जामुन

पानीपत- नीरज चोपड़ा को सम्मान: देश में पहली बार पानीपत में लाल से सुनहरा हुआ लेटर बॉक्स, विशेष डाक टिकट भी होगा जारी

चंडीगढ़: इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला ने की प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात, तीसरा मोर्चा खड़ा करने की कवायद

भिवानी- हरियाणा 10वीं, 12वीं परीक्षा: बोर्ड ने कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट एग्जाम के लिए जारी किया प्रवेश पत्र, त्रुटि में सुधार के लिए 13 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन


चंडीगढ़: हुड्डा बना रहे हरियाणा विधानसभा में मनोहरलाल सरकार को घेरने की रणनीति, अभय रहेंगे सदन से बाहर

हिसार: टोक्यो से लौटी हॉकी खिलाड़ी उदिता को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित, कार्यक्रम में विधायक कमल गुप्ता बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे

चंडीगढ़: हरियाणा को जल्द मिलेगा नया DGP, तीन नामों का पैनल तैयार, संघ लोक सेवा आयोग की ओर से वरिष्ठता क्रम में तीन अफसरों के नामों पर लगाई गई मुहर, इनमें पीके अग्रवाल, अकील मोहम्मद और डा. आरसी मिश्रा का नाम शामिल

चंडीगढ़: हरियाणा वक्फ बोर्ड के सदस्यों को नामित करने की अधिसूचना हाईकोर्ट ने की खारिज

पंचकूला- AJL प्लाट आवंटन मामला : CBI ने की चार्ज फ्रेम को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करने की मांग

कुरुक्षेत्र- चढूनी चुनाव लड़ते हैं तो यह उनका निजी फैसला, पर हमसे अलग नहीं होने देंगे : राकेश टिकैत

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हर खेत स्वस्थ्य खेत अभियान के तहत गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में खण्ड स्तर पर स्थापित की गईं 40 नई मिट्टी जांच प्रयोगशालाओं का उदघाटन किया

महेंद्रगढ़: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में अब एमटेक की पढ़ाई, इन पाठ्यक्रमों (Courses) में एमटेक एनर्जी सिस्टम एंड मैनेजमेंट, एमटेक स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग व एमटेक कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग सम्मिलित

चंडीगढ़- उच्चतर शिक्षा विभाग : एक शुल्क पर पांच कॉलेजों में आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी, अब 16 अगस्त से शुरू होंगे दाखिले

चंडीगढ़: हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले निगम और बोर्डों में चेयरमैन नियुक्त करने की तैयारी, सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने मुख्य सलाहकारों के साथ इस पर विचार मंथन करने के बाद दिल्ली हाईकमान में भी इसकी चर्चा कर चुके

रेवाड़ी: रोडवेज डिपो की नई पहल, अब फोन-पे से टिकट बुक करवा सकेंगे यात्री, रेवाड़ी से शनिवार व रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे व चंडीगढ़ से रविवार को सुबह सवा चार तथा सोमवार को साढ़े चार बजे रेवाड़ी के लिए चलने वाली बस के लिए यात्री फोन-पे से अपनी टिकट बुक करवा सकेंगे

*रोहतक- आगामी विधानसभा सत्र में हर सवाल का देंगे जवाब : विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा

सिरसा: ऑक्सीजन प्लांट का अभी नहीं हुआ ट्रायल, इंजीनियर के इंतजार में 20 दिनों से अटका कार्य

*भिवानी: उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने वीरवार को नागरिक अस्पताल में बटन दबाकर ऑक्सीजन प्लांट का ड्राई रन किया

फतेहाबाद- अटल जननी वाहिनी सेवा ः गर्भवती को चेकअप से लेकर डिलिवरी तक मिलेगी एंबुलेंस सेवा, अटल जननी वाहिनी सेवा के लिए जिले को सात नई एंबुलेंस मिली

गुरुग्राम: टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिले में शुक्रवार को 58 सरकारी केंद्रों पर लोगों को टीका लगाया जाएगा, इसमें से कुल 9510 लोगों में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया

बल्लभगढ़(फरीदाबाद): जिले को बढ़ते प्रदूषण और ग्रीन जोन में तब्दील करने के लिए सरकार की ओर से बड़ी पहल की गई, जिसके तहत 15 अगस्त से ट्रायल के तौर पर शहर में इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएंगी,फिलहाल एक बस संचालित करने की योजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + fifteen =