*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*

*आज दिनांक

12 अगस्त 2021*
*बृहस्पतिवार*
*नई दिल्ली अनुसार

*🇮🇳शक सम्वत-* 1943
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2078
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी-15:27 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी-08:53 तक
*🌠पश्चात्-* हस्त
*💫करण-* विष्टि-15:27 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* सिद्ध-16:11 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 05:48
*🌄सूर्यास्त-* 19:03
*🌙चन्द्रोदय-* 09:16
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या-दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 14:05 से 15:44
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण


*आज बृहस्पतिवार को श्रावण सुदी चतुर्थी 15:27 तक पश्चात् पंचमी शुरु ,वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , वरद चतुर्थी व्रत , दुर्वा गणपति व्रत ,ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध श्री गणेश मन्दिर में अभिषेक ,सर्वदोषनाशक रवि योग 08:53 तक , विघ्नकारक भद्रा 15:25 तक , जागृति गौरी पंचमी (उड़ीसा) , श्रवण तप प्रारम्भ (जैन) ,मुनि श्री निस्वार्थसागर जी मुनि दीक्षा ( जैन , श्रावण शुक्ल चतुर्थी ) ,मेला तीज जयपुर का दूसरा दिन , श्री सिद्दारमैया जन्म दिवस , श्री विक्रम साराभाई जन्म दिवस , श्री दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर स्मृति दिवस , विश्व युवा दिवस , पुस्तकाध्यक्ष दिवस (कन्फर्म नहीं ) , विश्व हाथी दिवस व World Hirola Day._*
*_कल शुक्रवार को श्रावण सुदी पंचमी 13:44 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , श्री नागपंचमी व्रत ( मध्याह्न व्यापिनी पंचमी में ) , नाग पूजा एवं नागकूप यात्रा ,तक्षक पूजा , गोवर आदि से भीति पर बने नागों की पूजा , श्री हनुमान जी का ध्वजारोपण , ग्राम – ग्राम में विभिन्न प्रकार के व्यायामों का प्रदर्शन , वर्ण शृयाल षष्ठी व्रत ,नागदृष्ट पंचमी व्रत , रांधण छठ , स्कन्द षष्ठी , सर्वदोषनाशक रवि योग 08:00 से , जीवन्तिका पूजा , कल्याणधणी पदयात्रा प्रारम्भ , श्री कल्कि जयन्ती ( सायान्ह व्यापिनी षष्ठी में ) ,श्री दुर्गादास राठौड़ जयन्ती , श्रीमती अहिल्याबाई होल्कर स्मृति दिवस , श्रीमती भीकाजी कामा स्मृति दिवस , विश्व अंगदान दिवस ,अंतर्राष्ट्रीय वामपंथी दिवस (International Lefthanders Day) व अन्तर्राष्ट्रीय भेड़िया दिवस ।_*

*आज की वाणी

*न सा दीक्षा न सा भिक्षा*
*न तद्दानं न तत्तपः ।*
*न तद् ध्यानं न तद् मौनं*
*दया यत्र न विद्यते ॥*
*अर्थात्
_दया के बगैर दीक्षा, भिक्षा, दान, तप, ध्यान, और मौन सब निरर्थक है ।_

*12 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1549 – फ्रांसीसी सेनाओं ने इंग्लैंड के एंबलटीज पर कब्जा किया।
1602 – बादशाह अकबर के मंत्री अबुल फजल की सलीम मिर्जा जो बाद में बादशाह जहांगीर बना, के कहने पर हत्या हुई।
1665 – अंग्रेजी बेड़े ने डच बेड़े को हराया।
1765 – मुगल शासक ने ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी सौंपी। इसे राजनीतिक और संवैधानिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है।
1812- प्रायद्वीपीय युद्ध: सल्मांका की लड़ाई के बाद वेलिंग्टन की कमान के तहत संयुक्त अंग्रेजी और पुर्तगाली सेना ने मैड्रिड में प्रवेश किया।
1813 – ऑस्ट्रिया ने फ्रांस पर युद्ध की घोषणा की।
1822 – सेंट वेल्स के बिशप थॉमस बर्गेस द्वारा सेंट डेविड कालेज (आधुनिक दिवस वेल्स के विश्वविद्यालय, लंपेटर) वेल्स में स्थापित किया गया।
1831 – नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1833 – अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना हुई।
1873 – एक शांति संधि पर इंपीरियल रूस और खनाटे के खिवा के बीच हस्ताक्षर किया गया, जिसमें एक रूसी संरक्षक बना दिया।
1879 – पहला राष्ट्रीय तीरंदाजी एसोसिएशन टूर्नामेंट शिकागो में स्थापित किया गया।
1898 – स्पेनी-अमेरिकी युद्ध: क्यूबा में अमेरिकी और स्पेनिश बल खत्म किया गया।
1908 – हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।
1909 – संयुक्त राज्य अमेरिका में इंडियानापोलिस मोटर स्पीड वे खोला गया।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले की घोषणा की।
1920 – पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ लड़ाई शुरू हुई।
1927 – बर्डो थोडोल को पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका के द तिब्बती किताब ऑफ द डेड के रूप में प्रकाशित किया गया।
1933 – क्यूबा के तानाशाह मचाडो वाई मोरालेस सैन्य तख्तापलट के बाद भागे।
1936 – गोताखोर मार्जोरी गेस्ट्रींग सबसे कम उम्र (13 वर्ष 268 दिन) के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बने।
1940 – हॉलैंड ने कपड़े का वितरण नियंत्रित करना शुरु किया।
1941 – फ्रेंच मार्शल हेनरी पीटेन ने नाजी जर्मनी को पूर्ण समर्थन दिया।
1944 – फालाइज पॉकेट की लड़ाई का आरम्भ हुआ।
1944 – नेपल्स में चर्चिल और टीटो मिले।
1953 – सोवियत संघ ने पहले हाइड्रोजन बम का गुप्त तरीके से परीक्षण किया।
1960 – नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।
1961 – संयुक्त राज्य अमेरिका में संघीय समुद्री आयोग की स्थापना की गयी।
1962 – पहली बार दो लोग अंतरिक्ष में गए।
1971- सीरिया ने सीमा पर हो रहे विवाद के कारण जॉर्डन के साथ राजनयिक संबंधों समाप्त किया।
1972 – इयान और ग्रेग चैपल ने क्रिकेट टेस्ट मैच की एक ही पारी में शतक बनाया।
1976 – लेबनान की राजधानी बैरुत के निकट इस देश के सैनिकों ने तल्ले जातर नामक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर का परिवेष्टन करने के बाद इसमें भयानक जनसंहार किया।
1978 – चीन और जापान ने वीजिंग में शांति एवं मित्रता के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1981 – आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।
1984 – लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में 23वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1985 – जापान एयरलाइंस की उड़ान 123 जापान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 520 लोग मारे गए (इतिहास में सबसे खराब एकल विमान दुर्घटना)
1990 – टाइरेनोसॉरस रेक्स या ‘टी रेक्स’ का कंकाल शोधकर्ताओं को मिला। इस कंकाल की मदद से वैज्ञानिकों को जीवों के विकास की प्रक्रिया के बारे में कई चीजों का पता चला।
1992 – उत्तरी अमेरिका के राष्ट्रों- सं.रा. अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) सम्पन्न।
2002 – रुस की परमाणु पनडुब्बी एक धमाके के बाद डूब गयी जिससे उसमें सवार सभी 118 लोग मारे गये।
2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और इस्रायल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी।
2004 – फ़्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल से सन्न्यास लिया।
2004 – इराकी शहर नजफ पर अमेरिकी हमले में 165 मारे गये।
2006 – यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ़्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2007 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एण्डेवर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचे यात्रियों ने स्टेशन पर नई बीम लगाई।
2008 – बृज बिहार रेलेवे क्रासिंग के निकट खड़ी कालिंदी एक्सप्रेश व पद्मावत एक्सप्रेस में हुए भिड़ंत से नई पाटी घायल हो गयी।
2008 – आमिर ख़ान को उनकी फ़िल्म ‘तारे ज़मीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।
2009 – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी.रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलहाकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
2012 – 30 वे ओलिंपिक खेल का लंदन के में समापन किया गया।
2019 – दक्षिण कोरिया ने जापान को अपनी पसंदीदा व्यापार सूची से हटाने का फैसला किया।
2019 – चंद्रिमा शाह भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की पहली महिला अध्यक्ष बनी।
2019 – ग्वाटेमाला में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में कंजरवेटिव उम्मीदवार अलेजांद्रो गियामाटेई ने जीत हासिल की।
2020 – एक निजी भारतीय स्टार्टअप कंपनी Skyroot Aerospace ने एक अपर स्टेज के रॉकेट इंजन ‘रमन’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2020 – अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने भारतीय मूल की सीनेटर कमला देवी हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार (अपना रनिंग मेट) चुना ।

*12 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1914 – तेजी बच्चन – भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ।
1919 – भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई का अहमदाबाद में जन्म हुआ।
1948 – सिद्दारमैया- एक भारतीय राजनेता हैं और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।

*12 अगस्त को हुए निधन

1945 – जॉर्ज सिडनी अरुंडेल – भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति।
1955 – जर्मनी के विख्यात उपन्यासकार थॉमस मैन का निधन हुआ। उन्हें उनके द मैजिक माउन्टेन अर्थात् जादुई पर्वत उपन्यास से बहुत ख्याति मिली।
1973 – दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर – भाऊसाहेब बंदोदकर – गोवा , दमन और दीव के पहले मुख्यमंत्री थे ।
1982 – भगवतशरण उपाध्याय- प्रसिद्ध इतिहासवेत्ता, विचारक और निबंधकार।
2012 – प्रबुद्ध दासगुप्ता भारत के एक जाने-माने फ़ैशन और फ़ाइन-आर्ट फ़ोटोग्राफ़र थे।
2019 – पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अमरेंद्र शरण का निधन हो गया।
2020 – कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

*12 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

मुनि श्री निस्वार्थसागर जी मुनि दीक्षा ( जैन , श्रावण शुक्ल चतुर्थी )।
श्री सिद्दारमैया जन्म दिवस।
श्री विक्रम साराभाई जन्म दिवस ।
श्री दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर स्मृति दिवस।
विश्व युवा दिवस ।
पुस्तकाध्यक्ष दिवस (कन्फर्म नहीं )।
विश्व हाथी दिवस।
World Hirola Day.

*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − seven =