हरियाणा  07 लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना कल सुबह 8:00 बजे शुरू होगी। पूरे प्रदेश मे 53 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच में सीधी टक्कर है लेकिन कई सीटों पर निर्दलीय मजबूत हैं।
1 – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत्र की लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र मौजूद रहेंगे।

2 – नेता विपक्ष और कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक में मौजूद रहेंगे वो रोहतक की गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

3 – हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज अंबाला कैंट में मौजूद रहेंगे वो खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बता चुके हैं।

4 – जननायक जनता पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जींद की उचाना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं वो जींद में ही मौजूद रहेंगे।

5 – महिला पहलवान विनेश फोगाट जींद की जुलाना सीट से चुनाव लड़ रही हैं वह भी जुलाना में ही मौजूद रहेंगी।

6 – सिरसा की ऐलनाबाद विधानसभा सीट से अभय चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं अभय चौटाला इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख नेता है वो सिरसा में मौजूद रहेंगे।

7 – गोपाल कांडा भी इस चुनाव में एक प्रमुख चेहरा है हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार हैं और सिरसा से चुनाव लड़ रहे हैं अगर किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला तो फिर गोपाल कांडा की अहमियत बढ़ जाएगी।

8 – कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान पलवल की होडल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं वो होडल में ही मौजूद रहेंगे।

9 – हिसार विधानसभा सीट से सावित्री जिंदल निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं उनके जीतने की संभावना सबसे ज्यादा है यह भी प्रमुख चेहरा हैं।