*हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024*
*चुनाव आयोग के निर्देशानुसार स्ट्रांग रूम सीलः जिला निर्वाचन अधिकारी*
*स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात, सीसीटीवी से निगरानी*
*राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई स्ट्रांग रूम सील करने की प्रक्रिया पूरी*
*झज्जर, 06 अक्टूबर।*
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के चलते शनिवार पांच अक्टूबर को हुए मतदान के उपरांत चारों विधानसभाओं की सभी ईवीएम व वीवीपैट मशीनें नेहरू कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रख कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई हैं। शनिवार देर रात्रि तक ईवीएम के जमा होने की प्रक्रिया पूरी हुई उसके उपरांत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया की पालना करते हुए स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले की चार विधानसभा (बेरी, बहादुरगढ़, बादली व झज्जर) के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ही स्ट्रांग रूम तैयार किए गए हैं। सभी स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के दृष्टिगत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया स्ट्रांग रूम की 24 घंटे निगरानी के लिए तीन शिफ्टों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं जो आठ-आठ घंटे की ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है। स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं व उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के लिए बाहर स्क्रीन लगाई गई है जहां से वह स्ट्रांग रूम के दरवाजे पर लगी सील को को देख सकते हैं।
—————-

*सामान्य पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में हुई मतगणना तैयारियों की समीक्षा*
*झज्जर,06 अक्टूबर।* राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज स्थित सभगार में रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बादली और झज्जर विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक मुक्तानंद अग्रवाल (आईएएस ) और बेरी और बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक अबनिकांता पटनायक
(आईएएस ) के साथ जिला झज्जर की सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के दस्तावेज की जांच की। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। शनिवार को हुए मतदान के पश्चात रविवार को फार्म
फार्म 12 की जांच की। इस दौरान सामान्य पर्यवेक्षकगण ने मतगणना की तैयारियों को लेकर जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम झज्जर रविन्द्र यादव, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बादली सतीश यादव, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बेरी रविन्द्र मलिक,डीएमसी परवेश क़ादियान सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

————-

मतगणना केंद्र के आसपास एकत्रित ना हों लोग, चुनाव अपडेट के लिए ईसीआई के स्रोतों का करें इस्तेमाल करें नागरिक*
*-वोटर हेल्पलाइन व ईसीआई की रिजल्ट वेबसाइट पर घर बैठे देख सकेंगे चुनाव परिणाम*
*-जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने मतदाताओं का किया आहवान*
*झज्जर,06 अक्टूबर।*

जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव 2024 के परिणाम की प्रमाणिक जानकारी केवल चुनाव आयोग के आधिकारिक स्रोतों से ही प्राप्त करें। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव परिणाम को लेकर विशेष रूप से वेबसाइट शुरू की गई है व इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन एप के जरिये भी चुनाव परिणाम घर बैठे आसानी से देखे जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ या वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से चुनाव परिणाम की अपडेट रिपोर्ट सुगमता से ले सकते हैं। मंगलवार 8 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना होगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी व काउंटिंग के प्रत्येक राउंड की जानकारी ऑनलाइन अपडेट की जाएगी। इस दौरान मतगणना केन्द्रों में और उसके आस पास केवल प्राधिकृत व्यक्ति, अधिकारी या कर्मचारी ही जा सकेंगे। ऐसे में चुनाव का रिजल्ट जानने के लिए आमजन को चुनाव आयोग की रिजल्ट वेबसाइट या फिर वोटर हेल्पलाइन का लाभ लेना चाहिए। क्योंकि आमजन को मतगणना केंद्र के आसपास जाने की इजाजत नहीं होगी। आमजन व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं को मतगणना क्षेत्र के आस-पास भीड़ करने की जरूरत नहीं है बल्कि घर बैठे ही परिणाम जान सकते हैं।

————–