स्व. केसी शर्मा के 78 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में धार्मिक गायन और सांग का मंचन 11 मार्च को
भिवानी, 8 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
सेवानिवृत वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव स्व. केसी शर्मा के 78 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में उनके पैतृक गांव जाटू लोहारी में 11 मार्च को सुबह दस बजे बाबा जगन्नाथ धाम उद्यान परिसर में सांग का मंचन व धार्मिक रागनी गायन कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में स्व. केसी शर्मा के शिक्षक रहे गांव मुंढाल निवासी सोनीराम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
पंडित लखमीचंद फोक फाऊंडेशन के अध्यक्ष सेवानिवृत एचसीएस अधिकारी आरसी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह दस बजे धार्मिक रागनी कार्यक्रम शुरू हो जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के लोक गायक प्रेम देहाती, इंद्र लांबा, गुलाब सिंह और सोमबीर द्वारा प्रस्तुती दी जाएगी। उसके बाद यूपी के सुप्रसिद्घ सांगी सोनू द्वारा पूर्णमल किस्से के सांग का मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।