सांसद बृजेंद्र सिंह 10 मार्च को भिवानी में———

– सांसद बृजेंद्र सिंह पंचायत भवन में विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास – सांसद विभिन्न गांवों को अपने सांसद निधि कोष से भेंट करेंगे पानी के टैंकर

भिवानी, 08 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

हिसार लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजेंद्र सिंह 10 मार्च को सुबह 11 बजे स्थानीय पंचायत भवन में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास और पानी के टैंकर वितरण करेंगे।
उपायुक्त कार्यालय से प्राप्त दौरा कार्यक्रम के अनुसार सांसद बृजेंद्र सिंह 10 मार्च रविवार को सुबह 11 बजे स्थानीय पंचायत भवन भिवानी में पहुंचेंगे। इस दौरान सांसद बृजेंद्र सिंह विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा सांसद विभिन्न ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर भी वितरित करेंगे। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
सांसद बृजेंद्र सिंह इस दौरान एमपीलैड बजट से 102.525 लाख रुपए की सौगात देंगे
सांसद बृजेंद्र सिंह 10 मार्च को विभिन्न परियोजना के माध्यम से एमपीलैड बजट से जिला को 102.525 लाख रुपए की सौगात देंगे। इस दौरान गांव बड़सी जाटान, अलखपुरा, धनाना, सैय, बोहल, बडेसरा, पपोसा, मिलकपुर में 18.8 लाख रुपए से ओपन जिम की सौगात देंगे। इसी प्रकार गांव तालू में गौशाला की चारदीवारी व शैड निर्माण पर पांच लाख रुपए, गांव धनाना में बाबा ब्रह्मचारी गौशाला की चार दीवारी और गेट निर्माण पर 11 लाख रुपए, गांव मिताथल में स्थित बाबा खुबी नाथ गौशाला की चारदीवारी व शेड निर्माण पर 11 लाख रुपए, खेड़ी दौलतपुर की सामान्य पंचायत घर पर पांच लाख रुपए, गांव तिगड़ाना की गौशाला की शैड पर सात लाख रुपए से तैयार की जाएगी। जिला न्यायालय भिवानी में शौचालय निर्माण और लाईब्रेरी में पुस्तकों पर 11 लाख रुपए, बवानीखेड़ा में संत गुरु रविदास सेवा समिति सेंटर पर छह लाख रुपए, गांव मिलकपुर में युवा क्लब को खेल के सामान पर 2.50 लाख रुपए, गांव कलिंगा पाना अमरू के कबड्डी मैट के लिए 2.25 लाख रुपए, गांव गुजरानी में इनडोर जिम के लिए 1.975 लाख रुपए, गांव बवानीखेड़ा में दक्ष प्रजापति धर्मशाला और नगर परिषद के लिए 10 लाख रूपए तथा गांव बवानीखेड़ा के महाराणा प्रताप कम्यूनिटी सेंटर के किचन व शौचालय के लिए 11 लाख रूपए की सौगात देंगे।