नफे राठी की हत्या के मामले में एक और वाछित आरोपी गिरफ्तार—

झज्जर/बहादुरगढ़ 07 मार्च  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस व एसटीएफ कि टीम द्वारा नफे सिंह राठी की हत्या के मामले मे गाडी उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जिस संबंध में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में जो गाड़ी इस्तेमाल की गई थी। उस गाड़ी को उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को झज्जर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और वारदात में प्रयोग की गई i20 को पहले ही रेवाड़ी रेलवे स्टेशन की पार्किंग से बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान धर्मेंद्र पुत्र राजेश निवासी बिजवासन नई दिल्ली के तौर पर हुई है। आरोपी को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। ताकि यह पता लगाया जा सके की आरोपी ने यह गाड़ी किसके कहने पर मुहिया करवाई थी। यह स्वयं भी आपराधिक रिकॉर्ड का व्यक्ति है और कई आपराधिक गैंग से भी जुड़ा हुआ है। इसको पता था कि यह गाड़ी किसी आपराधिक वारदात में प्रयोग होनी है।वैसे तो आरोपी पर पहले ही दिल्ली में दो हत्या, जानलेवा हमला करने, अवैध वसूली करने तथा दिल्ली पुलिस से मुठभेड़ करने जैसे पांच संदिग्ध मामले आरोपी पर दिल्ली में दर्ज हैं।