साइबर थाना झज्जर की पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों व अध्यापकों को साइबर अपराध से बचने के बारे दिए दिशा निर्देश

 

बहादुरगढ़ 08 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार झज्जर पुलिस लगातार सराहनीय काम कर रही है। इसी क्रम में थाना साइबर सेल झज्जर की पुलिस टीम ने मैरी कॉलेज इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी आसांडा में विद्यार्थियों व अध्यापकों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी देने के लिए वहां पहुंची तो मैरी कॉम कॉलेज के प्रोफेसर र र मीणा, संजीव मीणा, हितेश, तप देव वह अन्य अध्यापक विद्यार्थियों ने पुलिस का स्वागत किया और इस दौरान सभी ने दीप प्रज्वलित करके इस प्रोग्राम का शुभारंभ किया। इसके बाद साइबर थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार की पुलिस टीम ने वर्तमान समय में बढ रहे साइबर क्राइम के बारे में और उनके बचाव के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि किसी को भी अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी शेयर न करने, अज्ञात फर्जी नंबरों से आने वाले फोन कॉल से सावधान रहने और फोन पर आने वाले फ्रॉड कॉल और मैसेज के झांसे में आने से बचे।ऐसी किसी भी ऑनलाइन लोन एप्लीकेशन से लोन ना ले जिसमें आपका फोन के कांटेक्ट लिस्ट और डाटा का एक्सेस मांगते हूं।
व्हाट्सएप, फेसबुक पर आपके जानकार का फोटो लगाकर अगर कोई आपसे पैसा मांगता है तो पैसे भेजने से पहले अपने जानकार से फोन पर बात करें।
अपने रिश्तेदार के नाम किसी अनजान व्यक्ति से एक्सीडेंट या हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर सुनकर अनजान व्यक्ति के द्वारा दिए गए बैंक खाते में पैसे ना डालें इससे पहले अपने रिश्तेदार से फोन पर बात जरूर करें।
ऑनलाइन बिटकॉइन में इन्वेस्टमेंट करने से बचे
अगर आपका फोन चोरी हो जाता है तो सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर को बंद करवाये व इसके बाद बैंक में जाकर उस नंबर को खाते से हटवा दें
घर बैठे पैसे कमाने के लालच से बचे व ऐसे विज्ञापन जिसमें पहले आपको 100 से ₹500 का रिवॉर्ड देकर आपको झांसी में फंसाया जाता है फिर आपकी मेहनत की रकम को ऐठ लिया जाता है इन से बचे।
अगर हम सभी अंजान कॉल और मैसेज से बचने लगेंगे तो साइबर अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। हम कई बार अपने थोड़े-थोड़े पैसों के लालच में आकर साइबर ठगों के द्वारा रचाये गए षडयंत्रों में फंस जाते हैं। अब हमें आवश्यकता है कि हम अपने आप को साइबर अपराध के बारे में जागरूक रखें तभी साइबर अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। फिर भी अगर आप साइबर फ्रॉड के शिकार हो जाते हैं तो
साइबर फ्रॉड होने 1930 पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा https://cybercrime.gov.in/ पर जाकर लिखित शिकायत कर सकते हैं।