सभी ऑटो चालकों जल्द से जल्द यूनिक कोड लगवाएं अन्यथा उनके खिलाफ होगी कार्रवाई:-यातायात प्रबंधक विकास कुमार

यातायात प्रबंधक और आरएसओ कि संयुक्त टीम ने ऑटो व ई रिक्शा पर यूनिकोड लगाकर उन्हें यूनिक कोड लगावाने के लिए किया जागरूक

बहादुरगढ़ 08 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

शनिवार को पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के आदेशानुसार व एसीपी अखिल कुमार के नेतृत्व में यातायात प्रभारी निरीक्षक विकास कुमार, आरएसओ रविन्द्र सैनी, उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार व यातायात पुलिस बहादुरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा ऑटो व ई रिक्शा पर यूनिक आईडी नंबर लगाए जा गये हैं।जो कि अब तक 3270 ऑटो व 1170 ई रिक्शा पर यूनिक आईडी नंबर लगाए जा चुके है और आटो व ई रिक्शा चालकों को यूनिक आईडी नंबर लगवाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।कि आप जल्द से जल्द अपने ऑटो, ई रिक्शा पर यूनिक आईडी नंबर लगवाएं। इस दौरान यातायात प्रबंधक बहादुरगढ़ विकास कुमार ने बताया कि महिला की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। महिला व अन्य सवारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऑटो व ई-रिक्शा में यूनिक आईडी लगाए गये है।
यूनिक आईडी बनने से पुलिस के पास हर एक ऑटो या ई-रिक्शा के चालक की जानकारी होगी। यातायात प्रभारी ने बताया कि अक्सर सवारियों की शिकायत रहती है कि ऑटो या ई-रिक्शा चालक उनके बदतमीजी करते हैं। मनमाना किराया वसूलने के साथ छेड़छाड़ करते हैं। इस तरह की शिकायतें महिला सवारियों की भी रहती है। ऐसे में यूनिक आईडी के लगने से उनकी सुरक्षा सुनिश्चत हो सकेगी। वह मनमानी या बदतमीजी करने वाले चालक के ऑटो या ई-रिक्शा की फोटो खींचकर पुलिस थाना या डायल-112 पर कॉल करके दे सकते हैं। इसके बाद पुलिस उस चालक की आसानी से तलाश कर जांच के साथ कार्रवाई करेगी। इससे पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सकेगा।
जिन ऑटो व ई रिक्शा चालक ने यह यूनिक आईडी नहीं लगवाई है। इसके लिए यातायात प्रबंधक द्वारा चालकों को जल्द से जल्द यह यूनिक कोड लगवाने के लिए निर्देशित दिये गये। अगर कोई ऑटो चालक इन नियमों की अवमानना करते हुए अपने वाहन पर यूनिक कोड नहीं लगवायेगा तो जल्दी ही एसे ऑटो चालक के खिलाफ अभियान चलाकर चालान किए तथा ऑटो को इंपाउंड किया जाएगा।