महाशिवरात्रि पर्व में कृषि मंत्री ने लोहारू हलके में खोला घोषणाओं का पिटारा—
– सिवानी से सलेमपुर-सिंघानी तक सडक़ मार्ग और गांव लीलस से सिंघानी तक सडक़ मार्ग के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
-कृषि मंत्री श्री दलाल ने गांव ढिगावा में दस करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जलघर की रखीआधाशिला
– लोहारू हलका विकास के मामले में प्रदेश के सबसे अव्वल हलको में शूमार होगा: कृषि मंत्री जेपी दलाल
– लोहारू हलके में पशुपालन, बागवानी और मच्छली पालन के नए-नए केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं
– कृषि मंत्री ने सेठ हनुप्रसाद केडिय़ा फाऊंडेशन के सहयोग से श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल में आयोजत हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का किया शुभारंभ
– खिलाडिय़ों से किया किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वन
– साईक्लिस्ट मंजीत को उपलब्ध करवाई जाएगी विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में प्रयोग होने वाली साइकिल
लोहारू/सिवानी, 8 मार्च। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
महाशिव रात्रि और अंतर्राष्टï्रीय महिला दिवस के पर्व में प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने लोहारू में करोंड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की झड़ी लगाई। उन्होंने 28 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले कस्बा सिवानी में लोहारू मोड़ पर सिवानी से सलेमपुर-सिंघानी तक 28 कि.मी. लंबे सडक़ मार्ग और ढाई करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले गांव लीलस से सिंघानी तक सडक़ मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कृषि मंत्री श्री दलाल ने गांव ढिगावा में दस करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जलघर की आधाशिला रखी।
कृषि मंत्री ने कहा कि लोहारू हलके में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। आने वाले समय में लोहारू हलका विकास के मामले में प्रदेश के सबसे अव्वल हलको में शूमार होगा। उन्होंने कहा कि लोहारू हलके में पशुपालन, बागवानी और मच्छली पालन के नए-नए केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं ताकि नई-नई तकनीक अपनाकर किसान और पशुपालन अपनी आमदनी बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि ढिगावा में जलघर के निर्माण के बाद पानी की किल्लत नहीं रहेगी और ग्रामीणो को पीने के लिए स्वच्छ जल मिलेगा। सरकार हर घर में नल से जल देने के लिए प्रतिबद्घ है।
सिवानी में सडक़ परियोजनाओं के कार्य का शुभारंभ करने के दौरान कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री दलाल ने कहा कि सिवानी में लोहारू मोड़ पर सिवानी से सलेमपुर-सिंघानी तक 28 कि.मी. लंबे सडक़ मार्ग की डीएलपी पांच साल है, यानि यदि सडक़ बीच में क्षतिग्रस्त होती है तो सडक़ को दुरूस्त करवाने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की है। यह सडक़ मार्ग तीन महीन में बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि झांवरी-मिरान और सिवानी तक भी नई सडक़ बनवाई जाएगी, इसकी मंजूरी मिल चुकी है। इस सडक़ पर करीब छह करोड़ रुपए की लागत आएगी।
कृषि मंत्री श्री दलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। दुनिया के विकसित देशों के राष्टï्राध्यक्ष आज भारत के प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्वागत में खड़े होते हैं। दूसरे देश अब इस इंतजार में रहते हैं कि कब भारत के प्रधानमंत्री उनके देश आएं। आज भारत दुनिया के अन्य देशों की जरूरत बन गया है और यह एहसास केवल श्री मोदी ने करवाया है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं भारत पूर्णरूप से विकसित होगा। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें प्रधानमंत्री श्री मोदी के रूप में नेतृत्व मिला है। उन्होंने कि केंद्र और प्रदेश सरकार आमजन के हित में नीतियां लागू कर रही है। जिनको कोई नहीं पूछता था, उनको श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल पूछ रहे हैं। यानि सरकार अंत्योदय की भावना से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचा रही है। सरकारी सेवाओं को ऑन लाईन कर दिया गया है। सभी योजनाएं परिवार पहचान पत्र के साथ जोड़ दी गई हैं। सरकार ने भ्रष्टïाचार पर अंकुश लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज किसानों को उनकी फसल के पूरे भाव मिल रहे हैं। मंडिया में सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने भावंातर भरपाई योजना और फसल बीमा योजना से किसानों को जोखिम मुक्त किया है। आज किसान के खेत से उसकी फसल खरीदी जा रही है, जबकि पहले किसान को कई दिनों तक मंडियों में फसल बेचने के लिए अपने ट्रैक्टर में ही सोना पड़ता था। फसलों के दाम 48 घंटे के अंदर किसानों के खाते में भेजे जा रहे हैं।
कृषि मंत्री ने कहा कि किसान की चिंता सरकार को है, किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान को ओलावृष्टिï से फसल में नुकसान हुआ है तो वे 15 मार्च तक क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना नुकसान दर्ज करवाए। किसान स्वयं बताए कि उनकी फसल में कितना नुकसान हुआ है, इसके बाद विभाग उसका सत्यापन करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसान को हुए नुकसान की भरपाई करेगी।
कृषि मंत्री श्री दलाल ने कहा कि आमजन को दी जा रही सुविधाएं और जनहित की योजनाएं विपक्ष को हजम नहीं हो रही हैं। गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर हो रहा है। गांवों में लाईब्रेरी, ओपन जिम और व्यायाशालाओं का निर्माण करवाया जा रहा है। फिरनियों पर लाईंटेे लगवाई जा रही हैं। है। फिरनियों में लाइट लगने से गांव भी शहरों की तरह रोशन होंगे और सीसीटीवी कैमरों से गांव सुरक्षित होंगे। गांव में लाईब्रेरी होने से गांवों के बच्चे अपने घर के नजदीक ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार कर सकेंगे। बच्चों को शहर में जाने की जरूरत नही होगी और बच्चों का समय तथा पैसे दोनो की बचत होती है।
प्रजापिता ब्रह्मïकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पूरी दुनिया में शांति और अमन का प्रतीक: दलाल
कृषि मंत्री श्री दलाल शुक्रवार को महाशिवरात्रि और अंतर्राष्टï्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कस्बा सिवानी स्थित प्रजापिता ब्रह्मïकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान बीके निर्मला और राजेंद्रा ने संगीतमयी ज्ञानामृत वर्षा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री दलाल ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्मïकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पूरी दुनिया में शांति और अमन का प्रतीक हैं। इसकी पूरे विश्व में शाखाएं हैं और ये संस्थाएं इंसान को सही रास्ता दिखाने का कार्य कर रही है, जो मानव कल्याण का है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति या संस्था आमजन, समाज और मानव कल्याण के लिए कार्य करती है, वह सर्वदा बनी रहती है। उन्होंने कि प्रजापिता ब्रह्मïकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़े अनेक ऐसे संत हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी को त्याग मानव कल्याण के लिए किया है। उन्होंने कहा कि इंसान को स्वहित की बजाय परहित में कार्य करना चाहिए।
सामान्य परिवार से निकलने वाले खिलाडिय़ों ने पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है: कृषि मंत्री जेपी दलाल
कृषि मंत्री श्री दलाल ने कहा कि प्रदेश के सामान्य से सामान्य घरों से ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में अपनी ताकत व हुनर का लोहा मनवाया है। हुनर के लिए किसी बड़े परिवार या शहर की जरूरत नहीं होती है। श्री दलाल सिवानी में नशा मुक्ति हरियाणा अभियान के तहत सेठ हनुप्रसाद केडिय़ा फाऊंडेशन के सहयोग से श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल में आयोजत हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के शुभारंभ अवसर पर अपना संदेश दे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाडिय़ों को नवीनत्तम सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। बड़ी-बड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन सरकार ने करवाया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे पढ़ाई के साथ खेलों में अपनी भागीदारी रखें ताकि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि पढ़ाई की तरफ खेलों ेमें अपने दम पर नाम कमाया जा सकता है। इस प्रतियोगिता में 22 जिलों से करीब 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैंं। यह प्रतियोगिता 11 मार्च तक चलेगी।
सेठ स्व हनुमान प्रसाद केडिया के सुपुत्र राजेश केडिया ने कृषि मंत्री का स्वागत किया और खेल सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। डीएसपी जय भगवान ने भी अतिथियों का स्वागत करते हुए हरियाणा सरकार की खेल नीति की सहराना की और सभी युवाओं, खिलाड़ियों को नसे से दूर रहने का आह्वान किया।
कृषि मंत्री को गांव कलाली में मोटरसाईकिल के काफिले व ढोल नगाड़ों के साथ मंच तक लाए
गांव कलाली में रोड़ साइकिल में स्वर्ण पदक विजेता मंजीत के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में भी कृषि मंत्री श्री दलाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान श्री दलाल को बस स्टैंड से मोटरसाईकिल और ढोल नगाड़ों के साथ मंच तक लाया गया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ी मंजीत ने कृषि मंत्री को अवगत करवाया कि उनके पास अच्छी साईकिल नही है। इस पर कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया कि मंजीत को विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में प्रयोग होने वाली साईकिल दिलवाई जाएगी ताकि वह ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि किसी भी होनहार खिलाड़ी को सुविधाओं के अभाव में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल के खिलाडिय़ों ने विश्व में अपना नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर एसडीएम वीरेंद्र सिंह,लोहारू के एसडीएम अमित कुमार,डीएसपी जयभगवान,डीएसपी अशोक कुमार, सिवानी के बीडीपीओ अमित कुमार, बीडीपीओ धर्मपाल, एसडीओ राजपाल, एसडीओ सुरेंद्र कुमार,अनिल कुमार,परविंदर खरब,चंदनमल, जिला परिषद वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय जांगड़ा जांगड़ा,पूर्व चेयरमैन झाझरिया, चेयरमैन उग्रसेन,बाबूलाल जिंदल,रवि व राजेश केडिया,अमित लोहिया, पार्षद मुकेश
डालमिया,विजय देहडू, बिक्रम जांगड़ा,मास्टर बलदेव,मास्टर राजबीर, लाल सिंह बड़वा, मुकेश डालमिया, रोहतास श्योराण, रमेश पोपली,पवन खोखर उप चेयरमैन,सुनील थेपड, नवीन सिरतपुरिया,ज्ञानीराम शर्मा,मास्टर परविंदर,रमेश बड़वा, पूर्व चेयरमैन राजीव श्योराण ,पार्षद महेंद्र शर्मा, कैप्टन रामफल श्योराण,भागीरथ।जांगड़ा,कमल सैनी,महेश गांधी,रोहतास लांबा,धनपत सैनी,राम किसन टिके, लीलस के सरपंच धर्मसिंह,कलाली के सरपंच सतबीर सिंह,ढिगावा जाटान के सरपंच धर्मबीर नेहरा, विस्तारक रमेश जांगड़ा,अरुण खरकड़ी, सरपंच राजकुमार व उमेद ,बलवंत गोठड़ा,लीला ढाका,वीरेंद्र लांबा,राजबीर दलाल,एडवोकेट संजय नेहरा,कमल मान,मीना सोहांसड़ा ,जेपी दुबे,रामकुमार सिंघानी,सुनील सिरसी,रमेश कौशिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारीअनेक पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।