सुलौधा निवासी व्यक्ति की चोट मार कर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफतार
झज्जर 08 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
उधार में सामान न देने की रंजिश को मन में रखते हुए गांव सुलौधा निवासी एक व्यक्ति को गंभीर चोट मार कर उसकी हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया । मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सदर झज्जर निरीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि उधार सामान ना देने कि रंजिश के चलते एक व्यक्ति को गंभीर चोट मारने व गंभीर चोट के कारण हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को काबू किया। उन्होंने बताया कि मृतक के लड़के विनोद निवासी सुलौधा जिला झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया था कि कुछ व्यक्ति लाठी डंडे, कुल्हाडी, नुकीले हथियार व तेज धारदार हथियार लेकर हमारे घर में जबरन घुस गए और मेरी बहन व माता के साथ मार पिटाई कि और मेरे पिता जी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा मामले की छानबीन करने तथा आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त द्वारा दिए गए दिशा निर्देशो की पालना करते हुऐ।उपरोक्त मामले में सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जिनसे मोबाइल फोन और वारदात में प्रयोग डंडे, मोटरसाइकिल बरामद की गये है। उपरोक्त मामले में मुख्य आरोपी को थाना सदर झज्जर की पुलिस टीम द्वारा कुछ सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जतीन निवासी कासनी जिला झज्जर तौर पर की गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पुछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।