मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपी काबु, आरोपियों से चुराई गई मोटरसाइकिल बरामद


आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी व मोबाइल फोन छीना झपटी की तीन अन्य वारदातों का हुआ खुलासा

झज्जर 30 मई लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक सदानंद ने बताया कि थाना की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल लिए हुए हैं और उसे बेचने की फिराक में सांपला रोड से छारा चुंगी झज्जर होते हुए शहर झज्जर की तरफ आएंगे।इस गुप्त सूचना के आधार पर थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक अजीत कुमार की पुलिस टीम ने छारा चुंगी पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान दो पहिया वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई। कुछ समय के पश्चात सांपला रोड की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी। जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को रुकवा कर चालक का नाम पता पूछा तो प्रशांत निवासी पुगथला जिला सोनीपत व पीछे बैठे युवक का नाम साहिल निवासी झींझर जिला चरखी दादरी बताया। मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर कोई भी कागज नहीं दिखा पाए। उनसे पूछने पर उन्होंने बताया कि यह मोटरसाइकिल उन्होंने फरुखनगर से चोरी की थी। पकड़े गए आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि उन्होंने इसके अलावा पानीपत, इशराना व सोनीपत के एरिया से मोटरसाइकिल चोरी व दो मोबाइल फोन छिनने सहित तीन अन्य वारदाते की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।