स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी के मामले में तीन आरोपी काबू

बहादुरगढ़ 30 मई लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया से स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमबीर कुमार ने बताया कि मनोहर निवासी नेहरू पार्क बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया कि 19 मार्च 2024 को अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी को मकान के पास गली में खड़ा किया था। जब मैंने सुबह देखा तो वहां पर मेरी गाड़ी नहीं मिली। जिसको कोई नाम पता नहीं मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गए। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि आपराधिक मामलों की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करने तथा आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के संबंध में पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए झज्जर में तैनात उप निरीक्षक पवन कुमार की टीम ने गहनता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले में एक आरोपी गिरजाशंकर निवासी मध्य प्रदेश हाल सांपला को गिरफ्तार करके पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान अन्य दो आरोपियों को और काबू किया गया। काबू किए गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत व परमजीत दोनों निवासी सैनिक कॉलोनी हिसार बाईपास रोहतक के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी गिरजा शंकर का पुलिस रिमांड समाप्त होने पर तीनों आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से माननीय अदालत के आदेशानुसार हरप्रीत को पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया व गिरजाशंकर, परमजीत को माननीय अदालत के आदेश अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।