मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी काबु, चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद – –

झज्जर. 07 वीरवार :- लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

थाना शहर झज्जर के एरिया से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया । मामले की जानकारी देते हुई थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक सदानंद ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को काबू किया गया। उन्होंने बताया कि योगेश निवासी झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि दिनांक 28 जनवरी 2024 को मोटरसाइकिल को लेकर अपने खेत में बिरधाना झज्जर रोड के पास लेकर गया था। जिसको अपने खेत से कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया था और अपने खेत में जाकर काम करने लगा उसके बाद शाम को अपनी मोटरसाइकिल को देखा तो मुझे मेरी मोटरसाइकिल वहां पर नहीं मिली। जिसको कोई नाम न पता मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि आपराधिक मामलों की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करने तथा वंछित दोषियों को गिरफ्तार करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश अनुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले में एक आरोपी को काबू किया गया। थाना मे तैनात मुख्य सिपाही विकास कुमार की टीम ने गहनता से कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। पकड़े गए आरोपी ने उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान ऋतिक उर्फ काटू निवासी छारा जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।